उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सातवें तथा अंतिम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में शनिवार को प्रचार समाप्त होने से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने तीन जिलों में पांच चुनावी सभा करने के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा भी थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने पांच वर्ष के कार्यकाल में करीब दो वर्ष का कोरोना वायरस संक्रमण के कठिन समय के बाद भी प्रदेश में विकास का काम जारी रखा। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में हमने प्रदेश को भयमुक्त तथा दंगामुक्त बनाया। हमने अपने संकल्प पत्र पर काम किया। हमने 2017 में जनता से जो वादा किया, उसे पूरा किया। प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले लगभग हर वर्ष बड़े दंगे होते थे। इससे प्रदेश के सभी लोगों का जीवन काफी प्रभावित होता था। अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में अब अमन-चैन कायम है।
उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में हम प्रदेश को विकास की राह पर लाए हैं। इसमें हमको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी पूरा मार्गदर्शन तथा समर्थन मिला है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सात चरण में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग पूरा हो रहा है। छह चरण पूरा होने के बाद सातवें चरण में सात को मतदान होना है। अभी तक चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही है। हमने शांतिपूर्ण ढंग से छह चरणों का चुनाव पूरा कराया है।
सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More
भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More