Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

तमिलनाडु में 15 वर्षीय लड़के ने सही फसल चुनने में मदद करने के लिए ऐप बनाया

By: Dilip Kumar
3/20/2022 2:10:35 PM

नई दिल्ली(बंसी लाल)। तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई के एक 15 वर्षीय लड़के अरविंद ने अपने कृषि प्रधान शहर में अक्सर किसानों को कम फसल की पैदावार के बारे में चिंता करते देखा है, जो अक्सर या तो गलत फसल के चयन के कारण होता है या फिर गलत किस्म के बीजों का उपयोग करने से होता है। इन किसानों की सहायता करने के लिए अरविंद ने 'गोल्डन क्रॉप' नामक एक ऐप विकसित करने का फैसला किया जो किसानों की कई फसलों में से, उचित फसल का चयन तथा इससे संबंधित कई पहलुओं पर मार्गदर्शन करता है एवं उन्हें मिट्टी के प्रकार को समझने में भी सहायता करता है।

यह ऐप उन फसलों की खेती का सुझाव देता है जो उस जगह की मिट्टी के प्रकार के साथ मिलती-जुलती हैं, साथ ही जलवायु परिस्थितियों की पहचान करके भौगोलिक स्थान के लाभ का उचित विकल्प प्रदान करता है, जिस कारण किसान अपने खेत से बेहतर उपज प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा यह ऐप फसल की कटाई के लिए आवश्यक दिनों का सही मूल्यांकन कर, उपयोगकर्ता को अपनी फसल का उचित बाजार मूल्य समझने में सहायता करता है।

इसके अलावा, ऐप किसानों को मिट्टी का परीक्षण करने की अनुमति देता है और उपयोगकर्ता को सीधे स्थानीय सॉयल टेस्टिंग प्रयोगशालाओं से जोड़ता है जिससे किसानों को सही फसल चयन करने में मदद मिलती है। 'योर क्रॉप' फीचर का उपयोग करके, किसान अपनी फसलों पर नज़र रख सकते हैं और अपनी फसल से जुड़ी हुई, आने वाली अगली महत्वपूर्ण घटना के बारे में उन्हें पहले से ही एप द्वारा सूचना मिल जाती है। अपनी फसल की तुलना एक स्वस्थ फसल की इमेज से करके, किसान अपनी फसल के स्वास्थ्य की जांच कर सकते हैं। यह ऐप वर्तमान में कार्य कर रहा है इसे अरविंद द्वारा नियमित तौर पर अपडेट किया जाता है जिस कारण किसानों को एप की सारी सुविधाएं ठीक से मिलती रहती हैं। ऐप के अंदर मौजूद इनबिल्ट फीचर के द्वारा अरविंद को किसानों से सीधे फीडबैक प्राप्त होता है जो उन्हें इस ऐप को और भी परिष्कृत करने में सहायता कर रहा है। अरविंद जल्दी ही किसानों के लिए इस ऐप को उनके स्थानीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराएंगे।

एप के बारे में बताते हुए, वाइटहट जूनियर छात्र अरविंद ने कहा, "मेरा हमेशा से यही सपना था कि मैं एक ऐसी कंपनी बनाऊं जो हमारे दिन प्रतिदिन जीवन की समस्याओं का समाधान करे। मेरा यह सपना व्हाइटहैट जूनियर से जुड़ने के बाद अब सरकार हो गया है। मैंने अपनी कंपनी का नाम 'आईएनबीओ (INBO)' रखा है जो कि भारत को इंद्रधनुष की तरह अद्वितीय एवं आकर्षक बनाने के बारे में मेरी सोच है। मेरा बचपन किसानों के आस-पास ही गुजरा है और मैंने अक्सर उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बात करते सुना है। 'गोल्डन क्रॉप' मेरा एक छोटा सा प्रयास है ताकि हमारे किसान अपनी फसल से बेहतर उपज अर्जित कर सकें और एक बेहतर जीवन जी सकें। भविष्य में, मैं इस ऐप में और भी सुविधाएं जोड़ता रहूंगा। मुझे पूरी उम्मीद है, जहां मैं रहता हूं वहां के किसान इस ऐप के जरिए बेहतर उपज पा सकेंगे।

व्हाइटहैट जूनियर में अरविंद के मेंटर नीलकांतन एस ने कहा, “अरविंद ने मुझे अपनी गहरी और व्यावहारिक टिप्पणियों से प्रभावित किया। सार्थक योगदान देने के उनके उत्साह और रिएक्ट नेटिव को सीखने में पूरी प्रतिबद्धता ने उपयोगकर्ताओं के लिए बेहद अनुकूल लेकिन एक जटिल एप्लीकेशन बनाने में मदद की है। " कोडिंग प्रोजेक्ट के रूप में जो शुरू हुआ, वह जल्द ही किसान समुदाय के लिए एक समस्या-समाधान ऐप में बदल गया। तकनीकी चुनौतियों के अलावा, अरविंद को शोध कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ा। महामारी के बीच, उनके लिए फील्ड रिसर्च करना और जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों तक पहुंचना बहुत कठिन था। उन्होंने ऐप के लिए प्रासंगिक जानकारी का पता लगाने के लिए व्हाइटहैट जूनियर शिक्षकों, उनके माता-पिता और अपने आसपास के अन्य लोगों से मार्गदर्शन लिया। अरविंद का मानना है कि प्रौद्योगिकी का उपयोग वास्तविक जीवन की बहुत सारी समस्याओं को हल करने के लिए किया जा सकता है और किसान समस्याओं के अलावा, वह भविष्य में अन्य प्रमुख मौजूदा समस्याओं को भी हल करना चाहते हैं।

व्हाइटहैट जूनियर में अरविंद की एक अन्य मेंटर, जसमीन खान ने कहा, “मैंने अरविंद को उनकी ऐप निर्माण प्रक्रिया के दूसरे भाग के लिए सलाह दी। अरविंद एक अद्भुत छात्र हैं, उनके साथ हर सत्र मेरे लिए मजेदार और चुनौतीपूर्ण था। नई अवधारणाओं को सीखने के उनके उत्साह ने मुझे अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर उन्हें गहरा ज्ञान देने के लिए प्रेरित किया। मैं उनके इस फाइनल ऐप से वास्तव में खुश हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

अरविंद के पिता सरवन कुमार (Saravana Kumar) ने कहा "अरविंद द्वारा किसान समुदाय की सहायता करने के प्रयास पर हमें बहुत गर्व है। यह देखना बेहद आकर्षक है कि उन्होंने किसानों के सामने आने वाली समस्याओं को अपनी तकनीकी समझ के द्वारा कितनी आसानी से सुलझा दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है की अन्य बच्चे तथा युवा भी अपने समुदाय में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित होंगे। जब अरविंद अपनी ऐप पर काम नहीं कर रहे होते हैं तो उन्हें रूबिक क्यूब गेम खेलना पसंद है। अरविंद उम्मीद करते हैं की उनकी ऐप 'गोल्डन क्रॉप' देश भर के किसानों को उपलब्ध हो सके और अंततः अरविंद कंप्यूटर-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।


related topics

संसद में उठा दिल्ली के मास्टर प्लान का मुद्दा, सांसद ने कहा जल्द से जल्द हो नोटिफाई

12/4/2025 12:23:01 AM

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली के लंब ..Read More

गो विधायकों का जगद्गुरु शंकराचार्य ने कराया शपथ ग्रहण समारोह

12/3/2025 6:47:50 PM

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More

76 लाख नई सदस्यता के साथ एबीवीपी का नया रिकॉर्ड, चार प्रमुख प्रस्ताव पारित 

12/3/2025 6:44:18 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत संगठन की वार्षिक गति ..Read More

भारत में एयर पॉल्यूशन: हर साल वही कहानी… लेकिन हल कब? : डॉ. चोपड़ा

12/1/2025 6:37:57 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में प्रदूषण हर साल बढ़ता है, लेकिन अस ..Read More

मेरा भारत विभाग द्वारा 17वाँ आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

12/1/2025 6:34:44 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मेरा भारत विभाग द्वारा 17वाँ आदिवासी युवा ..Read More

17वां ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम बक्करवाला में अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न 

12/1/2025 6:31:43 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। माय भारत- दक्षिण दिल्ली, दिल्ली राज्य द्वा ..Read More

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में हरमनप्रीत कौर का संदेश—आत्मविश्वास से नेतृत्व करें

12/1/2025 5:58:57 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्र ..Read More

न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

12/1/2025 5:52:31 PM

ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में “न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर अंतरराष्ट्रीय स ..Read More

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक उत्तराखण्ड में संपन्न

11/29/2025 12:59:53 AM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की एक-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक देहर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • संसद में उठा दिल्ली के मास्टर प्लान का मुद्दा, सांसद ने कहा जल्द से जल्द हो नोटिफाई

    12/4/2025 12:23:01 AM
    नई दिल्ली
  • गो विधायकों का जगद्गुरु शंकराचार्य ने कराया शपथ ग्रहण समारोह

    12/3/2025 6:47:50 PM
    पटना
  • 76 लाख नई सदस्यता के साथ एबीवीपी का नया रिकॉर्ड, चार प्रमुख प्रस्ताव पारित 

    12/3/2025 6:44:18 PM
    नई दिल्ली
  • भारत में एयर पॉल्यूशन: हर साल वही कहानी… लेकिन हल कब? : डॉ. चोपड़ा

    12/1/2025 6:37:57 PM
    नई दिल्ली
  • मेरा भारत विभाग द्वारा 17वाँ आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

    12/1/2025 6:34:44 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED