Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

Yogi Sarkar 2.0 के मंत्रियों में काम का बंटवारा, 34 विभाग सीएम योगी के पास

By: Dilip Kumar
3/29/2022 12:37:43 AM

लखनऊ (डॉ. रामबाबू उपाध्याय)। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 की टीम के किस सदस्य को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी, अब यह तय हो गया है। शपथग्रहण के तीन दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे अधिक 34 विभाग अपने पास रखे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी सरकार 2.0 का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सहित 19 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री इस मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। अब सोमवार को योगी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राज्य संपत्ति समेत 34 विभागों की जिम्मेदारी अपने पास रखी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग के साथ ग्रामीण अभियंत्रण, मनोरंजन कर समेत कुल छह विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत कुल तीन विभाग सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व मंत्रियों का कार्य विभाजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, उप्र पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकाल, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग।

उप मुख्यमंत्री

1- केशव प्रसाद मौर्य : ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण।
2- ब्रजेश पाठक : चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।

कैबिनेट मंत्री

1- सुरेश कुमार खन्ना : वित्त, संसदीय कार्य।
2- सूर्य प्रताप शाही : कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
3- स्वतंत्र देव सिंह : जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण।
4- बेबी रानी मौर्य : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
5- लक्ष्मी नारायण चौधरी : गन्ना विकास, चीनी मिलें।
6- जयवीर सिंह : पर्यटन एवं संस्कृति।
7- धर्मपाल सिंह : पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा।
8- नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' : औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआइ, निवेश प्रोत्साहन।
9- भूपेन्द्र सिंह चौधरी : पंचायती राज।
10- अनिल राजभर : श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय।
11- जितिन प्रसाद : लोक निर्माण।
12- राकेश सचान : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग।
13- अरविन्द कुमार शर्मा : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत।
14- योगेन्द्र उपाध्याय : उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी।
15- आशीष पटेल : प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप।
16- संजय निषाद : मत्स्य।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1- नितिन अग्रवाल : आबकारी एवं मद्य निषेध।
2- कपिल देव अग्रवाल : व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास।
3- रवींद्र जायसवाल : स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन।
4- संदीप सिंह : बेसिक शिक्षा।
5- गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा।
6- गिरीश चंद्र यादव : खेल एवं युवा कल्याण।
7- धर्मवीर प्रजापति : कारागार एवं होमगार्ड्स।
8- असीम अरुण : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
9- जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर : सहकारिता।
10- दयाशंकर सिंह : परिवहन।
11- नरेंद्र कश्यप : पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण।
12- दिनेश प्रताप सिंह : उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात।
13- अरुण कुमार सक्सेना : वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन।
14- दयाशंकर मिश्र 'दयालु' : आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (राज्यमंत्री)।

राज्यमंत्री

1- मयंकेश्वर शरण सिंह : संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य , परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
2- दिनेश खटीक : जलशक्ति।
3- संजीव गोंड : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण।
4- बलदेव सिंह औलख : कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
5- अजीत पाल : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी।
6- जसवंत सैनी : संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास।
7- रामकेश निषाद : जलशक्ति।
8- मनोहर लाल मन्नू कोरी : श्रम एवं सेवायोजन।
9- संजय गंगवार : गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।
10- बृजेश सिंह : लोक निर्माण ।
11- केपी मलिक : वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन ।
12- सुरेश राही : कारागार।
13- सोमेन्द्र तोमर : ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा।
14- अनूप प्रधान वाल्मीकि : राजस्व।
15- प्रतिभा शुक्ला : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
16- राकेश राठौर गुरु : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
17- रजनी तिवारी : उच्च शिक्षा।
18- सतीश शर्मा : खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति।
19- दानिश आजाद अंसारी : अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज।
20- विजय लक्ष्मी गौतम : ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण


related topics

सिक्सइट ने बढ़ाया दायरा, अर्शदीप सिंह बने चेहरा

3/13/2026 5:24:34 PM

सिक्‍सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More

दिल्ली में 12–14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन

3/12/2026 12:08:02 AM

अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More

DU के कला संकाय में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ "मदारी" का समापन

2/11/2026 7:32:30 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More

स्कॉच से वोडका तक: आर्डेंट की नई प्रीमियम पेशकश

2/11/2026 12:13:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट।  भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More

क्रेडाई का फोकस: सतत विकास और कौशल सशक्तिकरण

2/11/2026 12:09:01 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट।  भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More

लेबलब्लाइंड® अध्ययन: 33% फूड लेबल दावे गैर-अनुपालक

2/11/2026 12:05:57 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More

कॉसप्ले 101 वर्कशॉप ने बढ़ाया गुरुग्राम कॉमिक कॉन का क्रेज

2/10/2026 12:55:48 PM

निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More

“द ब्लड ओथ” का नई दिल्ली में भव्य लोकार्पण

2/2/2026 1:26:08 PM

लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More

विद्यार्थी परिषद में गंगा जैसी पवित्रता: पद्मश्री प्रो. चमू कृष्ण शास्त्री

1/31/2026 10:52:17 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • सिक्सइट ने बढ़ाया दायरा, अर्शदीप सिंह बने चेहरा

    3/13/2026 5:24:34 PM
    नई दिल्ली
  • दिल्ली में 12–14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन

    3/12/2026 12:08:02 AM
    नई दिल्ली
  • DU के कला संकाय में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ "मदारी" का समापन

    2/11/2026 7:32:30 PM
    नई दिल्ली
  • स्कॉच से वोडका तक: आर्डेंट की नई प्रीमियम पेशकश

    2/11/2026 12:13:54 PM
    नई दिल्ली
  • क्रेडाई का फोकस: सतत विकास और कौशल सशक्तिकरण

    2/11/2026 12:09:01 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED