फिरोजाबाद (कृष्ण गोपाल)। फ़िरोज़ाबाद में ईद की नमाज को लेकर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर निगम के अधिकारीगण ईदगाह कमेटी करबला कमेटी के साथ अधिकारियों ने ईदगाह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ सिटी हरि मोहन सिंह, ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खान, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, नगर निगम के अधिकारी गण मौजूद रहे.
अधिकारीगण, कमेटी के लोगों ने ईदगाह मस्जिद के अंदर जाकर गांधी पार्क का ग्राउंड ब इस्लामिया के अंदर जाकर नमाजियों के लिए साफ सफाई के निर्देश दिए. नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ सिटी हरि मोहन सिंह ने कहा, ईद की नमाज के लिए जिस तरह से पिछली सालों में नगर निगम प्रशासन इंतजाम करता आया है उससे बेहतर इंतजाम करने की कोशिश करेंगे. प्रशासन ईद की नमाज में बेहतर से बेहतर इंतजाम करेगा.
पुलिस अधिकारियों ने कहा, सरकारी गाइडलाइन के तहत ईद की नमाज के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. ईद की नमाज सकुशल अदा कराई जाएगी. करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने प्रशासन से मांग की है, अलविदा जुम्मा व ईद पर बिजली कटौती मुक्त रहे टूटे तार सही कराई जाए. बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू की जाए. फुके ट्रांसफार्मर सही कराए जाएं. पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू रहे. मस्जिद के आसपास व नई आबादी में साफ-सफाई चूना पट्टी के लिए विशेष अभियान चलाकर सफाई की जाए. नमाज स्थल पर लिंक गलियों को सील किया जाए. आवारा जानवरों को 2 दिन पहले नगर निगम द्वारा बंद किया जाए. नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार, सीओ सिटी हरि मोहन सिंह, इंस्पेक्टर उत्तर संजीव दुबे, ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खान, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, आरिफ रंगरेज, तारीख फारूखी मौजूद रहे.
कमेटी के साथ अधिकारियों ने ईदगाह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More