नई दिल्ली (बंसी लाल)। नई दिल्ली क्षेत्र में 21 जून को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित करने के उद्देश्य से, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) योग दिवस के लिए बिल्ड-अप कार्यक्रम के तहत योग शिविरों का आयोजन कर रही है। पालिका परिषद द्वारा ये योग शिविर 14 जून, 2022 से 20 जून, 2022 तक तालकटोरा गार्डन, नेहरू पार्क और लोधी गार्डन में दैनिक आधार पर सुबह 6.00 बजे से 7.30 बजे तक जोरशोर से आयोजित किये जा रहे हैं। इन योग शिविरों में सुबह की सैर करने वाले /जॉगर्स, स्थानीय निवासी और अन्य योग प्रेमी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद तालकटोरा गार्डन में गायत्री परिवार, लोधी गार्डन में पतंजलि और नेहरू पार्क में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से इन योग शिविरों का अयोजन कर रही है। योग के इन बिल्ड अप शिविरों में, ये योग संगठन योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिदिन योग सत्र आयोजित कर रहे हैं और योग आसन कराने के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए पूर्वाभ्यास भी करा रहे हैं। पालिका परिषद ने नागरिकों, आरडब्ल्यूए, एमटीए, सरकारी /गैर-सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों से इन शिविरों में शामिल होने की अपील की है कि सभी इन योग बिल्ड-अप कार्यक्रमों में भाग लें जो पार्कों और उद्यानों में आयोजित किए जा रहे हैं।
स्कूली छात्रों में योग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए 18 से 20 जून, 2022 तक एनडीएमसी और नवयुग के सभी 45 स्कूलों में योग बिल्ड अप कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे । "आजादी का अमृत महोत्सव" समारोह के तहत, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अपने अधिकार क्षेत्र में 75 स्थानों पर आयोजित करके मनाएगी। एनडीएमसी क्षेत्र के 75 विभिन्न स्थानों में सभी 45 एनडीएमसी/नवयुग स्कूल विशेष रूप से शामिल हैं। इनके अतिरिक्त शेष 30 स्थानों में नेहरू पार्क, तालकटोरा गार्डन, लोधी गार्डन, जैसे प्रमुख पार्क/उद्यान, एनडीएमसी मुख्यालय - पालिका केंद्र, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय और कामकाजी महिला छात्रावास भी शामिल है।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More