एटा से डॉ. रामबाबू उपाध्याय। जलेसर कस्बे के बड़े मियां और छोटे मियां स्थित शनिजात मंदिर का उपजिलाधिकारी अलंकार अग्निहोत्री व क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान ने जायजा लिया। श्रद्धालुओं भारी संख्या में आने को लेकर के जलेसर कस्बे के सभी चौराहा पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एवं जाम को देखते हुए बैरिकेटिंग लगाने के दिये गये निर्देशों को क्रियान्वित कराने के लिए सभी चौराहा और मेन मार्केट तक बैरिकेटिंग का मौका मुआयना किया। बड़े मियां स्थल पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका को पानी व्यवस्था एवं सफाई की बेहतर व्यवस्था का भी निर्देश है। उन्होंने पुलिस को जेब कतरे व वाहन चोरों पर नजर बनाये रखने के आदेश दिये। शुक्रवार से ही राजस्थान, मध्यप्रदेश , हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, आदि प्रदेशों से श्रद्धालु का आगमन शुरू हो गया है।
पूर्व वर्षों की भांति यहां पर हजारों की संख्या में बाबा के अनुज्ञायी अपनी मन्नत मांगने आते है। परन्तु यहां पर पूर्व में जो बड़े मियां व छोटे मियां पर कुछ चन्द लोग काबिज थे, उनके जमाने में श्रद्धालुओं को लूटा जा रहा था। लेकिन अब सरकार ने उक्त बाबा के दर्शन करने वालों को कोई जबरदस्ती मांग नहीं की जाती है। जो श्रद्धा से दान पेटी में श्रद्धालु डाल देते है उसे ही स्वीकार किया जाता है।
यह पैसा सरकारी खजाने में जमा किया जाता है। जबसे उपजिलाधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कार्यभार संभाला है, तब से बड़े मियां मन्दिर का (शनिदेव) के विकास का नजारा ही बदल गया है। पानी की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, सफाई की व्यवस्था बेहतर हो गई है।
उन्होंने जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एक कमेटी का गठन किया है। जिसमें सभी हिन्दू भाई है। जो श्रद्धा व समर्पित भावना से शनिदेव के मंदिर पर प्रत्येक शनिवार व बुधवार को सेवादार के रूप में कार्य करते है। यहां पर लोग पूर्व से चले आ रहे नियमानुसार बकरा व मुर्गा की भेंट से श्रद्धालु नवाजते थे। यहां पर सैकड़ों की संख्या में बकरे व मुर्गें भी श्रद्धालु भेंट के लिए लाते है। अब भी लायेगें।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More