अलीगढ़ से राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कोल्ड स्टोरेज स्वामियों, प्रबन्धकों, किसानों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आलू भण्डारण दर निर्धारित करने के सम्बन्ध में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिला उद्यान अधिकारी डा0 धीरेन्द्र सिंह ने मण्डल के सभी जनपदों एवं पड़ौसी जनपद बुलन्दशहर के भण्डारण प्रभार को सदन में रखा।
सादा आलू 250 रूपये एवं सुगर फ्री आलू 285 रूपये प्रति कुंतल से होगा भण्डारण
चौ0 गुलवीर सिंह, हरपाल सिंह, एवं भानुप्रताप सिंह, भोलू प्रधान एवं अन्य आलू किसानों ने मांग की कि जनपद में आलू खरीद केन्द्र खोला जाए, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगरा, मथुरा में आलू भण्डारण शुल्क यहां से कम है और आलू रखे व निकाले जाने के दौरान दी जाने वाली राशि को भी भण्डारण शुल्क में जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि आस-पास के जनपदों में आलू बिक्री दर यहां से अधिक रहती है और भण्डारण 20 रूपये कम, ऐसे में शीत गृह स्वामियों द्वारा भण्डारण शुल्क को बढ़ाया जाना कतई उचित नहीं है।
शीत गृह स्वामियों की ओर से अध्यक्ष गिर्राज माहेश्वरी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि किसान हित के साथ ही शीत गृह स्वामियों की समस्याओं, खर्चों को ध्यान में रख कदम उठाया जाए। उन्होंने कई प्रकार के विवादों से बचने के लिए शीत गृह स्वामियों द्वारा किसानों का आलू खरीदने व बेचने की प्रक्रिया को बन्द करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शीत गृह स्वामियों व किसानों के मध्य समन्वय बैठाते हुए कहा कि वह शीत गृह स्वामियों एवं अन्नदाता किसान दोनों का सम्मान करते हैं। आप दोनों में चोली-दामन का पुराना साथ है।
आर्थिक लाभ एवं समाज की आवश्यकता के लिए आलू का भण्डारण जरूरी है। उन्होंने कहा कि भण्डारण शुल्क वजन के आधार पर तय किया जा रहा है, न कि पैकेट के आधार पर। गत वर्ष सादा आलू 240 रूपये प्रति कुंतल और सुगर फ्री आलू 280 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया था। इस वर्ष शीत गृह स्वामियों द्वारा सादा आलू 270 एवं सुगर फ्री आलू 300 रूपये प्रति कंुतल की मांग की जा रही है, जो किसान हित में उचित नहीं है। तुलनात्मक अध्ययन करने एवं दोनों तरफ के विचारों को सुनने के उपरान्त जिलाधिकारी ने निर्णय देते हुए कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष प्रत्येक वस्तु की दर में बढ़ोत्तरी हुई है, उन्होंने सादा आलू का 250 रूपये प्रति कुंतल एवं सुगर फ्री आलू का 285 रूपये भण्डारण शुल्क निर्धारित किया, जिसका कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये।
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More