कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि त्रिपुरा में फिर से यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत से राज्य में अपनी सरकार बनाएगा। इसमें सहयोगी दल के रूप में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) भी भागीदार बनेगी और भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।
श्री आठवले ने त्रिपुरा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से आह्वान किया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। इसलिए सभी लोगों को एकजुट होकर नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना चाहिए। त्रिपुरा में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि त्रिपुरा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की संख्या बहुत ज्यादा है और दलित समाज के सभी लोग बाबासाहेब के अनुयायी हैं।
श्री आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अनुसुचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज के कल्याण के लिए अनेकानेक योजनाएं शुरू की हैं। और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए सतत भाव से निरन्तर काम कर रहे हैं। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के अन्तर्गत चल रही सभी योजनाएं इसका उदाहरण भर है। केन्द्रीय राज्यमंत्री के अनुसार त्रिपुरा राज्य के चहुँमुखी विकास के लिए केन्द्र सरकार की चलायी जा रही सभी योजनाएं सराहनीय हैं। इसलिए आरपीआई के सभी कार्यकताओं को त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत की गठबंधन सरकार बनाने के लिए हरसम्भव प्रयत्न करना चाहिए। इस अवसर पर आर. पी.आई. प्रदेश अध्यक्ष सत्यजीत दास सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More