हृदय रोग आज दुनिया भर में मौत का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक, हर चार में एक मौत के लिए ह्रदय रोग जिम्मेदार है। धमनियों में रुकावट के कारण हृदय रोग इतना घातक हो जाता है कि यह व्यक्ति के लिए घातक साबित हो सकता है। जब हृदय को रक्त पहुंचाने वाली धमनियां प्लाक से भर जाती हैं तो वे सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्त वाहिकाओं के कार्य में बाधा आती है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। आशा आयुर्वेदा की आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन ज्यादातर 30 साल की उम्र के बाद ही लोगों को होती है। कई मामलों में देखा जाता है कि शुरुवात में लोग हार्ट में ब्लॉकेज होने की खबर सुनकर पर लोग बहुत घबराने लगते हैं। दरअसल यह ऐसी बीमारी है जिसमें घबराने की नहीं, बल्कि समझदारी से इलाज कराने की जरूरत होती है।
डॉ. चंचल कहती है कि क्या आपको मालूम है कि ऐलोपैथी के अलावा आयुर्वेदिक पद्धति में भी हार्ट ब्लॉकेज खोलने का इलाज मौजूद है। ज्यादातर बदलती जीवनशैली, आरामपरस्ती और कोलेस्ट्रोल युक्त भोजन का अधिक सेवन करने से नसों में खून की जमावत से हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ज्यादातर लोगों को तनाव के कारण शरीर में टॉक्सिन एएमए जमा हो जाता है, जो धमनियों में जाकर उन्हें ब्लॉक कर देता है। इसे साफ करने के लिए आयुर्वेद में कई उपचारों के अलावा, हमारे पास प्रकृति के उपहार के रूप में कई प्राकृतिक औषधियाँ हैं जो एएमए को दूर करती हैं और हमें स्वस्थ रखती हैं। डॉ. चंचल कहती है कि आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति में कई प्राकृतिक औषधियों का वर्णन किया जिसका इसतेमाल करके हम हार्ट में आ रही ब्लॉकेज की समस्या को दूर कर सकते हैं। हमें पता ही नहीं होता है कि हमारी रसोई में बहुत-सी प्राकृतिक औषधियां मौजूद है। इन निम्नलिखत में घरेलू उपाय से हार्ट की ब्लॉकेज को ठीक किया जा सकता हैं:
इसके अलावा डॉ. चंचल बताती है कि हार्ट ब्लॉकेज को खत्म करने के लिए कई जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे अनार, लाल मिर्च, हल्दी, नींबू, अदरक, त्रिफला आदि। आप हार्ट के ब्लॉकेज का सामान्य उपचार आयुर्वेदिक पंचकर्म से भी किया जा सकता है। पंचकर्म एक प्राचीन आयुर्वेदिक तंत्र है, जिसका उपयोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए किया जाता है। हार्ट ब्लॉक की समस्या ना हो, इसके लिए आपका खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना बेहद जरुरी है। आपको इस बात का ध्यान भी देना है कि तनाव कम करना, पर्याप्त आराम करने, ध्रूमपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए जो हार्ट के ब्लॉकेज को बढ़ा सकते हैं। यकीन माने आपके एक बदलाव से आप अपने स्वस्थ को और बेहतर बना सकते हैं।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्राइमलेज़ ने जर्मन डर्मेटोलॉजिकल लेज़र तकनीक क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। माताओं और बच्चों के लिए स्वस्थ शुरुआत को पोषित ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मानसून गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन इसके साथ ..Read More