संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं। इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है। दूसरे नंबर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी। फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
1. इशिता किशोर2. गरिमा लोहिया3. उमा हरति एन4. स्मृति मिश्रा5. मयूर हजारिका6. गहना नव्या जेम्स7. वसीम अहमद8. अनिरुद्ध यादव9. कनिका गोयल10. राहुल श्रीवास्तव
1011 पदों के लिए निकली भर्तीUPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें UPSC, CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।अब स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी।PDF फाइल में UPSC सिविल सेवा मेन फाइनल रिजल्ट 2022 होगा।मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अरबिंदो कॉलेज के तत्वावधान में स्नातक डिग्री करने के पश ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। स्टेप ने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली विश्वविद्यालय लगातार अपनी रैंकिंग में सु ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रुस एजुकेशन द्वारा आयोजित भारत-रूसी शिक्षा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली विश्वविद्यालय के मल्टी पर्प्ज हाल में गु ..Read More
केजी और क्लास 1 में बच्चों का एडमिशन करवाने के इच्छुक अभिभावक नवयुग स्कूल में आवेदन कर ..Read More
जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। इंडिया बारटेंडर गिल्ड सभी स्तरों के इच्छुक मिक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का एक मात्र विश्वविद्यालय ,साउथ एशियन यूनि ..Read More