अंगदान महादान, लोगों को जागरूक करना बहुत आवश्यक : डॉ अग्रवाल

By: Dilip Kumar
8/5/2023 4:13:05 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आज भी लाखो लोग की अकस्मात मौत केवल अंग फेल हो जाने,या दुर्घटना के करण हो जाती है।अंग दान (ऑर्गोंन डोनेशन्)कर लाखो लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती हैं इसके लिए समाज मे फैली कुरीतियों,धार्मिक रिवाज़,व व्यक्तिगत सोच के करण अंग दान करने से लोग झिजकते है।
इंडियन मेडिकल ऐशोसियेसन अंग दान अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चलाना चाहता है, इसके लिए लोगों को जागरूक करना सबसे पहला कार्यकम होगा यह कहना था, आई एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा शरद कुमार अग्रवाल का।एक वार्ता मे अग्रवाल ने बताया की हमारी देश मे 1760 शाखाओ मे जितने भी डाक्टर जुड़ें है उनके क्लिनिक,हस्पतालो,डिस्पेंसरियों ओर अन्य स्थानों पर सभी तरह के प्रचार प्रसार की समाग्री वितरित की जाएंगी। डा अग्रवाल ने बताया कि आज हमारा अंग दान का प्रतिशत अन्य देशो से काफी कम है।वैसे अवैध रूप से बढ़े पैमाने पर अंग प्रत्यारोपण किया जा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज हर रोज लाखो कि संख्या मे अंगों कि जरूरत है, जिनके करण अकस्मात मौते हो रही हैं। डा अनिल गोयल ने बताया कि आई एम ए इस पर विशेष आयोजन करने जा रहा है, 6अगस्त् को सुबह 6 बजे से, वाकथरोंन,मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से मुख्यालय तक होगी जिसमे सैकड़ो डाक्टर,स्टूडेंट,गैर सरकरी,सरकारी संस्थान,सी आई एस एफ पर्सन व आम लोग भाग लेंगे। वही शाम को आई एम ए मुख्यालय मे एक कार्यशाला का भी आयोजन होगा जिसमे समाज का बूद्धिजीवी वर्ग, मीडिया,सरकारी,गैर सरकारी हस्पतालो के डाक्टर उपस्थित रहेंगे,सभी का मकसद ऑर्गन डोनेशन के लिए जागरूकता अभियान पूरे साल चलाना रहेगा।


comments