गरिमा राय की रिपोर्ट। देहरादून में सोमवार से सचिवालय कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बस का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका भी मौजूद रही। बता दें सचिवालय में निजी वाहनों का दबाव कम हो इसके चलते ही ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक बस के संचालन के बाद से पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में अब मदद मिलेगी। बस सेवा के माध्यम से नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय कर्मियों को सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को सचिवालय से सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम के लिए यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सभी सचिवालय कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सचिवालय कार्मिकों के लिए इस इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा के संचालन से कार्मिक लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
बता दें कि देहरादून में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही है. जो पर्यावरण को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाती है. देहरादून की बात करें तो इलेक्ट्रिक बसें आईएसबीटी से लेकर घंटाघर, राजपुर रोड तक चलाई जा रही है. इतना ही नहीं देहरादून से सेलाकुई रूट पर भी स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही है। वहीं, रायपुर-सेलाकुई रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया था। उस दौरान उन्होंने खुद बस का सफर किया था। इन बसों की खासियत है कि पहाड़ी बोली में अनाउंसमेंट भी किया जाता है और साथ ही कम समय और किफायती दाम में सुविधाजनक सफर का आनंद लोग ले रहे हैं। ऐसे में लोगों का सफर भी आसान हो गया है।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More