राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रभारी डॉक्टर शैलेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन मिला और सासनी गेट थाना अंतर्गत लोधी विहार घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष जैकी ठाकुर ने कहा कि थाना पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही और निर्दोष लोगों के घरों एवं गाड़ियों को तोड़ा गया है लेकिन तोड़ने वालो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्राधिकारी महोदय पूरी तरह से राजनैतिक दवाब में कार्य कर रहे हैं। यदि पिछली घटनाओं में निष्पक्ष कार्रवाई की गई होती तो आज एक बच्चे की जान नही जाती। इसलिए पुलिस की नाक के नीचे राजनैतिक संरक्षण में जो कुछ भी हो रहा वह बहुत गलत है इसलिए एसएसपी साहब को स्वयं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी दोषी है, वह बचेगा नही और निर्दोष फंसेगा नही। इस सरकार में गुंडागर्दी बर्दाश्त नही की जाएगी। नई पुरानी सभी घटनाओं की जांच कराकर किसी को छोड़ा नहीं जायेगा और पुलिस किसी राजनैतिक दवाब में कार्य नहीं करेगी। प्रतिनिधि मण्डल में अश्वनी सिंह, सोनू ठाकुर,अखिलेश तोमर, पुष्पेंद्र तोमर कौशल सिंह चंद्रेश विक्रम, सुरेंद्र सिंह, कपिल कुमार, सूरज राघव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More