Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

राम चरण ने बेटी क्लिन कारा के साथ अपने रिश्ते को बताया सबसे स्पेशल

By: Dilip Kumar
6/23/2024 9:24:58 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक्टर राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने जून 2023 में अपनी पहली बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया। और अब जबकि कुछ दिनों में वह अपना पहला जन्मदिन मनाने वाली हैं, तो प्राउड पापा राम चरण का उसके साथ एक खास रिश्ता बन चुका है। आज फादर्स डे के खास मौके पर, जब राम चरण का क्यूट क्लिन के साथ ये उनका पहला फादर्स डे हैं, तो उन्होनें बताया कि कैसे उनकी पूरी दुनिया उनकी प्यारी प्रिंसेस के इर्द-गिर्द घूमती है।

वह कहते हैं, "पहले छह महीनें तक मुझे कुछ भी खास महसूस नहीं हुआ, बस एक जिम्मेदारी का अहसास था और यह हकीकत कि परिवार में एक नया सदस्य हमारे साथ जुड़ गया है। मैं इस बात से हैरान था कि मां और बच्चे के बीच का जो रिश्ता होता है, वो कितना खास होता है और मैं उस तरह से बिल्कुल खुद को जोड़ नहीं पाया। फिर मैंने अपने एक दोस्त से बात की जो एक सीनियर पेरेंट हैं, और उन्होंने मुझे बताया कि ऐसा होता है और ऐसा महसूस करना सामान्य है और उन्होंने भी अपने दूसरे बच्चे के साथ उस तरह का जुड़ाव उसके जन्म के लगभग एक साल बाद तक महसूस नहीं किया। अब जब क्लिन लोगों से इंटरैक्ट कर रही है और उन्हें पहचान रही है, तो जब मैं घर पर नहीं होता तो वो मुझे मिस करती है...पूरी कहानी बदल गई है। जब मैं उसके आस-पास नहीं होता तो मुझे अकेलापन महसूस होता है, इसलिए मुझे बाहर जाने का मन नहीं करता।"

राम ने यह भी खुलासा कि कैसे वो अब अपना वर्क शेड्यूल अपनी बेटी के हिसाब से प्लान करते हैं और जब तक वह स्कूल जाना शुरू नहीं करती, तब तक वह ऐसा ही करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने कहा, "मैं क्लिन के साथ एक भी पल मिस नहीं करना चाहता। मैंने 15 साल तक कड़ी मेहनत की है और अब मैं शाम को 6 बजे तक घर वापस आना चाहता हूं। मैं अपने प्रोड्यूसर्स से कह देता हूं कि अब यही रूटीन रहेगा। जब मैं उसे देखता हूं, तो मेरा दिल खुश हो जाता है। मुझे काम पर जाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता। मैं उसे सुबह नहाने भी नहीं देता। मैं सोचता हूं, क्या, बच्चों को भी नहाने की ज़रूरत होती है भला! मैं उसका इतना आदी हो गया हूं।"

एक प्यारे पिता होने के नाते राम यह भी शेयर करते हैं कि वह उपासना से किसमें बेहतर हैं। वह कहते हैं, "मैं क्लिन को दिन में कम से कम दो बार फीड कराता हूं, मुझे ऐसा करना बहुत पसंद है। मैं उसके साथ अपनी रीडिंग्स भी करता हूं। उपासना एक शानदार पेरेंट हैं, लेकिन जब क्लिन को फीड कराने की बात आती है, तो कोई भी मुझसे बेहतर नहीं हो सकता। मैं उसे पूरा खाना खत्म करवा सकता हूं, इस मामले में मेरे पास कोई सुपरपावर है।"

राम चरण का यह भी मानना है कि आज के दौर में एक एक्टिव पिता होना बहुत ज़रूरी है। वे कहते हैं, "बच्चे के जीवन के शुरुआती सालों में, उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाना बहुत ज़रूरी है, जहां उन्हें लगे कि उनकी देखभाल की जा रही है और उन्हें अनदेखा नहीं किया जा रहा है। ये उनके बुनियादी साल होते हैं, अगर हम अभी इस पर ध्यान नहीं देते हैं, तो बाद में यह अटेंशन सीकिंग आदतों में बदल सकता है। तो, मैं उसे प्ले स्कूल ले जाता हूं, उसके साथ स्विमिंग क्लासेस जाता हूं, और उसे अपनी रीडिंग्स पर भी ले जाता हूं ताकि हम एक-दूसरे के रूटीन का हिस्सा बन सकें।" कह सकते है क्लिन के साथ इन खूबसूरत यादों के साथ राम चरण का पहला फादर्स डे हमेशा के लिए यादगार होने वाला हैं।


related topics

प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'मटका किंग' : 17 अप्रैल से शुरू होगा सत्ता और सट्टे का खेल!

4/9/2026 10:39:50 PM

इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More

प्लास्टिक रोज -लव, मिस्ट्री, मर्डर और पर्यावरण उपदेश देती फ़िल्म

4/6/2026 10:09:49 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More

जुनून से दर्द तक: भंसाली के 7 गाने जो सीधे दिल को छू जाते हैं

4/6/2026 10:05:37 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More

कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा इतिहास, ग्लोबल टॉप 10 में बनाई जगह

4/6/2026 3:39:08 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More

‘कप्तान’ के खतरनाक स्टंट में साकिब सलीम हुए घायल, बोले - रुकना नहीं था विकल्प

4/6/2026 3:36:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More

फिल्म “Belcha” का प्रीमियर हाउसफुल, 10 को होगी रिलीज

4/6/2026 3:34:07 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More

ऑन-स्क्रीन लॉजिक, ऑफ-स्क्रीन एंग्जायटी: अंगिरा की कहानी

4/6/2026 2:44:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More

छोटा या बड़ा रोल नहीं, बस इस फिल्म का हिस्सा होना ज़रूरी था: आन्या सिंह

1/16/2026 9:16:26 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More

सन नियो कलाकारों ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी खुशियाँ

1/12/2026 7:40:27 PM

आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • स्वदेशी से सशक्त राष्ट्र: भारत मंथन पर्व में उभरी नई दिशा

    4/11/2026 12:15:39 PM
    नई दिल्ली
  • जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर ने किया विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

    4/10/2026 4:01:33 PM
    नई दिल्ली
  • रबर एक्सपो में दिखी भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत

    4/10/2026 12:08:06 AM
    नई दिल्ली
  • प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'मटका किंग' : 17 अप्रैल से शुरू होगा सत्ता और सट्टे का खेल!

    4/9/2026 10:39:50 PM
    नई दिल्ली
  • ब्लू स्टार एयर कंडीशनर ने 2026 के लिए नई ऊर्जा-कुशल एसी रेंज लॉन्च की

    4/9/2026 10:35:39 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED