Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

दिल्ली में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 का सफल आयोजन

By: Dilip Kumar
6/30/2024 11:30:29 AM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में शनिवार 29 जून 2024 को देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 का सफल आयोजन किया गया। स्पीकर हॉल एनेक्सी, कांस्टीटयूशन क्लब में आयोजित इस सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों सम्मानित किया गया। श्रेष्ठा वर्मा, एसोसिएट एडिटर, TICE को उत्कृष्ट युवा पत्रकार देवऋषि नारद पत्रकार; दीप्ति मिश्रा, चीफ सब एडिटर, जागरण नई मीडिया को उत्कृष्ट स्त्री सरोकार / महिला संवेदना पत्रकारिता देवऋषि नारद सम्मान; विकास कौशिक, एसोसिएट एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर, एबीपी न्यूज़ को उत्कृष्ट ग्रामीण / पर्यावरण पत्रकारिता देवऋषि नारद सम्मान; धर्मेन्द्र सिंह, डिप्टी न्यूज़ एडिटर, दैनिक जागरण को उत्कृष्ट न्यूज़ रूम सहयोग देवऋषि नारद सम्मान; मनीष चौहान, सीनियर डिप्टी एडिटर, पांचजन्य को उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार देवऋषि नारद सम्मान; हरीश चंद्र बर्णवाल. वाईस प्रेसिडेंट, ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन को उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब) देवऋषि नारद सम्मान; गौरव मिश्रा, विशेष संवाददाता, भारत 24 को उत्कृष्ट साहसिक पत्रकार देवऋषि नारद सम्मान; संजय कुमार, सीनियर कैमरामैन, न्यूज़ नेशन को उत्कृष्ट छायाकार (फोटो /विडियो) देवऋषि नारद सम्मान; नेमिष हेमंत, डिप्टी चीफ रिपोर्टर, दैनिक जागरण को उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट देवऋषि नारद सम्मान; दिनेश गौतम, कंसल्टिंग एडिटर, टाइम्स नाउ नवभारत को उत्कृष्ट पत्रकार टीवी देवऋषि नारद सम्मान तथा अनीता चौधरी, राजनीतिक संपादक, स्वदेश को उत्कृष्ट स्तम्भकार देवऋषि नारद सम्मान से सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 11,000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

रीमा परासर, सीनियर कंसल्टिंग एडिटर, डी डी न्यूज़ को उत्कृष्ट पत्रकार देवऋषि नारद सम्मान से सम्मानित किया गया। इन्हें प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 21,000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 के लिए इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 12 श्रेणियों में प्रविष्टियाँ मंगवाई गई थी। इन श्रेणियों में प्राप्त प्रविष्टियों का अध्ययन कर सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए एक सम्मानित निर्णायक मंडल (जूरी) का गठन किया गया था। निर्णायक मंडल में राज किशोर, एडिटर इन चीफ, बुलंद भारत टीवी; प्रिया कुमार, महानिदेशक, डी डी न्यूज़; प्रफुल्ल केतकर, संपादक, ऑर्गनाइजर; हितेश शंकर, संपादक, पांचजन्य; अनंत विजय, एसोसिएट एडिटर, दैनिक जागरण एवं हर्ष वर्धन त्रिपाठी, स्तंभकार एवं पैनालिस्ट शामिल थे। देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर मुख्य वक्ता तथा एबीपी न्यूज़ के सीईओ अविनाश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शुभ करण बोथरा मुख्य परामर्शक और ट्रस्टी, बोथरा फाउंडेशन ट्रस्ट, दिल्ली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एबीपी न्यूज़ के सीईओ अविनाश पाण्डेय ने कहा कि आज पत्रकारों को देवऋषि नारद जी से सिखना चाहिए कि उन्होंने हर समस्या को कैसे संवाद के माध्यम से हल किया। उन्होंने कहा कि देवऋषि नारद जी ने हमें संवाद का ऐसा विकल्प दिया जिससे हर बड़ी समस्या का हल संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि नारद जी हमेशा किसी आधार और तथ्यों के साथ ही सूचना का आदान-प्रदान करते थे ताकि किसी सूचना का समाज पर गलत प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को नारद जी की शैली से सीखना चाहिए कि किस शब्द को कब और कैसे प्रयोग करना है। देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि पत्रकार सच्ची जानकारी समाज और राष्ट्र हित में सामने लाएं। उन्होंने कहा कि आज पत्रकार जिस तरह से जमीन स्तर पर जाकर रिपोर्टिंग करते है उसके बाद ही सच्चाई हमारे सामने आ पाती है। पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी है जिनकी वजह से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर बिना किसी स्वार्थ के समाचार देते है उससे ही हमारा समाज जुड़ता है। देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में पुरस्कार पाए पत्रकारों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के इस युग में हमें खबरें ऐसे प्रस्तुत करनी चाहिए जिनका समाज पर बुरा प्रभाव न पड़े।

उन्होंने कहा कि इसी माह की 25 तारीख को सारे देश ने आपातकाल के काले अध्याय को याद किया। उन्होंने कहा कि बुरी घटनाओं को इसलिए भी याद करना चाहिए ताकि कोई फिर राष्ट्र पर ऐसा आघात न करें। । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्णायक मंडल के अध्यक्ष बुलंद भारत टीवी के प्रधान संपादक राज किशोर ने देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2024 में सम्मानित हुए पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र का परिचय दिया तथा इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष अशोक सचदेवा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।


related topics

दिवंगत वन्यजीव पशु चिकित्सकों के शोक में राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाया गया

4/6/2026 10:13:10 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More

राष्ट्रीय बोध एवं आध्यात्मिकता के समन्वय से ही सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव : डॉ. कृष्ण गोपाल

4/6/2026 9:54:57 PM

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More

25 साल पूरे: जेनेसिस फाउंडेशन ने 5400+ बच्चों को दी नई जिंदगी

4/6/2026 9:51:06 PM

भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More

सफ़दरजंग मकबरा बना ऑटिज़्म जागरूकता का प्रतीक

4/6/2026 5:11:45 PM

 

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More

“संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का केंद्र- ‘विद्या भारती भवन’ का भव्य लोकार्पण”

4/6/2026 2:49:03 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के ..Read More

ABVP ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख, कैंपसों में वंदे मातरम् की गूंज

4/5/2026 3:44:58 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली ने वंदे मातरम् के 150वीं वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष ..Read More

प्रधान बोले—NEP हिंदी नहीं, मातृभाषा को देता है प्राथमिकता

4/5/2026 3:39:16 PM

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु एम.के. स्टालिन ..Read More

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कटौती से जनता को बड़ी राहत : प्रवीन खंडेलवाल

3/27/2026 7:11:48 PM

सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More

भारत मंडपम-ऑटोटेक एशिया 2026 एक्सजीबिशन में दिखेंगे इनोवेशन इंटिग्रेट

3/27/2026 3:59:21 PM

भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • दिवंगत वन्यजीव पशु चिकित्सकों के शोक में राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाया गया

    4/6/2026 10:13:10 PM
    नई दिल्ली
  • प्लास्टिक रोज -लव, मिस्ट्री, मर्डर और पर्यावरण उपदेश देती फ़िल्म

    4/6/2026 10:09:49 PM
    नई दिल्ली
  • जुनून से दर्द तक: भंसाली के 7 गाने जो सीधे दिल को छू जाते हैं

    4/6/2026 10:05:37 PM
    नई दिल्ली
  • महावीर के सिद्धांत ही विश्व शांति का मार्ग : मनोज कुमार जैन 

    4/6/2026 10:02:42 PM
    नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय बोध एवं आध्यात्मिकता के समन्वय से ही सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव : डॉ. कृष्ण गोपाल

    4/6/2026 9:54:57 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED