देहरादून की हसीन वादियों में स्थित होटल हयात सेंट्रिक में देहरादून फैशन वीक का आयोजन किया गया। ब्लेंडर स्प्राइड देहरादून फैशन वीक भारत के चुनिंदा शोस में आता हैं। कई वर्षों से ये शो भारत के भिन्न भिन्न स्थानों से मॉडल्स और मेक अप आर्टिस्ट्स को मंच प्रदान करता आ रहा है। भारत के पहले और एक मात्र क्रिएटिव कांसेप्ट डिजाइनर अभिषेक वशिष्ठ भी अपने दो भव्य प्रोजेक्ट्स लेकर पहुंचे। जहां टॉय स्टोरी शीर्षक वाला प्रोजेक्ट बचपन की यादों से प्रेरित था वहीं वृक्ष शीर्षक वाले प्रोजेक्ट ने सभी को भावुक कर दिया। पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय पक्षी संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों के प्रोजेक्ट से भी यहां प्रकाश डाला गया।
अभिषेक वशिष्ठ ने खुद अभिनय कर सबको चकित कर दिया और सभी को सोचने पर विवश कर दिया कि पर्यावरण के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है। विष्णु लामा प्रसिद्ध प्रयावरण समाजसेवी, जिन्होंने अपना पूरा जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित किया उनका अहम योगदान रहा। वही, उमा व्यास जी ने भी हाथभगिता दी। उमेश कुमार जी क्रिएटिव निर्देशक के रूप में जुड़े पर उपस्थिति दर्ज न करवाने की वजह से उनकी कमी सभी को महसूस हुई। सचिन सिंह राजपुत ने व्यवस्थापन संभाला,पहले दिन दीप्ताश्री और मैबल जैकब लीडिंग शो स्टॉपर रहे जबकि वृक्ष कांसेप्ट की लीडिंग लेडी यशस्वी रही जिनकी उपस्थिति ने सभी को प्रभावित किया। चेतन राजवंशी ने ब्रांड फेस होने के नाते दोनों प्रोजेक्ट्स में लीडिंग मेल शो स्टॉपर वॉक किया। सौंदर्य व्यवस्था पूजा गुप्ता जी और स्नेहा नागर जी ने संभाली। प्रत्येक मेक अप आर्टिस्ट ने प्रशंसा योग्य काम किया। दोनों प्रोजेक्ट्स अभिषेक वशिष्ठ जी द्वारा निर्देशित, कोरियोग्राफ और डिज़ाइन किए गए। हर बार कुछ अलग प्रस्तुत करके अभिषेक वशिष्ठ अपनी एक अलग और अमिट छाप छोड़ गए जिन्हें दर्शको का भी भरपूर प्यार मिला।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More