Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

फ्लैगशिप सेल के दौरान ऑर्डर में 40% की वृद्धि हुई: मीशो

By: Dilip Kumar
10/9/2024 10:21:48 PM
बेंगलुरु

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के एकमात्र असली ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस मीशो ने 27 सितंबर से 6 अक्‍टूबर, 2024 तक चली अपनी प्रमुख‘मीशो मेगा ब्‍लॉकबस्‍टर सेल 2024’ के दौरान शानदार बिक्री दर्ज की है। कंपनी को इस साल मांग में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली और पिछले साल की तुलना में कुल ऑर्डर्स की संख्‍या 40% से अधिक रही। इसके अलावा, सेल की अवधि में इस प्‍लेटफॉर्म के साथ लोगों का जुड़ाव भी बहुत बढ़ गया और उसके 3 करोड़ से ज्‍यादा ऐप डाउनलोड्स हुए।

* मीशो की ‘मेगा ब्‍लॉकबस्‍टर सेल 2024’ के दौरान दिल्‍ली से मिले ऑर्डर्स में 80% से ज्‍यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली
* सालाना आधार पर यूजर्स की संख्‍या 62% बढ़ी
* पिछले साल की तुलना में ऐप डाउनलोड्स में 45% की बढ़ोतरी
* सबसे ज्‍यादा ऑर्डर किये गये आइटम में ब्‍लूटूथ हेडफोन्‍स और ईयरफोन्‍स, लहंगा चोली, स्‍मार्ट घडि़याँ और पूजा का सामान शामिल थे

सेल के दौरान कई सारे यूजर्स ने मीशो को चुना और त्‍यौहारों की खरीदारी में बेहतरीन सौदे किये। अकेले दिल्‍ली में ही ऐप डाउनलोड्स पिछले साल की तुलना में 45% से अधिक रहे। यह क्षेत्र में मीशो के लिये बड़े पैमाने पर इसका आकर्षण दिखाता है। दिल्‍ली में खरीदारों ने जो उत्‍पाद सबसे ज्‍यादा खरीदे, उनमें ब्‍लूटूथ हेडफोन्‍स और ईयरफोन्‍स, लहंगा चोली, स्‍मार्ट घडि़याँ, एक्‍सटेंशन बोर्ड्स, मोबाइल कवर्स और कॉटन की चादरें शामिल हैं। इसके अलावा दिल्‍ली में इस साल ऑर्डर्स और यूजर्स की संख्‍या में क्रमश: 80% और 50% की जबर्दस्‍त वृद्धि हुई। यह राज्‍य में इस साल की सेल के दौरान ई-कॉमर्स को लेकर दिल्‍ली के लोगों के अधिक उत्‍साह एवं दिलचस्‍पी का संकेत है।

भारत में ई-कॉमर्स के लिये मांग को सामने लाकर मीशो ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के लिये ऑनलाइन खरीदारी को सुलभ एवं किफायती बना रही है। कुल मिलाकर, इस प्‍लेटफॉर्म पर 145 करोड़ ग्राहकों ने विजिट किया, जिनमें से लगभग 45% खरीदार टीयर 4 शहरों से आते हैं। इससे पता चलता है कि कम सेवाप्राप्‍त जगहों में ई-कॉमर्स की संभावना को लेकर मीशो कितनी सफल रही है। सेल के दौरान कंपनी ने सुदूर जगहों तक अपनी पहुँच बनाई थी, जैसे रानाघाट (पश्चिम बंगाल), नेय्याट्टिनकारा (केरल), भदोही (उत्‍तर प्रदेश), सांगारेड्डी (तेलंगाना), शिवसागर (असम), जयनगर (बिहार) और नौगढ़ (उत्‍तराखण्‍ड)। कंपनी ने दिल्‍ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में भी शानदार प्रदर्शन किया। अब चूंकि उपभोक्‍ता बढ़ती संख्‍या में डिजिटल खरीदारी को अपना रहे हैं, इसलिये प्रीपेड ऑर्डर्स में 117% की वृद्धि देखी गई। यह टीयर 2 और उनसे निचले दर्जे के शहरों में भुगतान के डिजिटल विकल्‍पों के लिये ग्राहकों की बढ़ती चाहत दिखाता है।

सेल की शानदार सफलता के बारे में,मीशो में यूजर ग्रोथ के जनरल मैनेजर मिलन परतानी ने कहा, ‘’मीशो की बेहतरीन तरक्‍की दो मुख्‍य सिद्धांतों पर आधारित है: उन यूजर्स को सेवाएं देना जिन्‍हें अभी कम सेवाएं मिली हैं और सबसे कम दामों पर सबसे बड़ा सेलेक्‍शन पेश करना। इस साल की हमारी मेगा ब्‍लॉकबस्‍टर सेल के दौरान ऑर्डर्स में 40% की बढ़त हुई और यह उद्योग की उम्‍मीदों से भी ज्‍यादा था। पिछले साल की तुलना में दिल्‍ली से यूजर्स की संख्‍या में 50% और ऑर्डर्स में 80% की बढ़ोतरी के साथ, हम यह देखकर उत्‍साहित हैं कि इस राज्‍य में उपभोक्‍ता खरीदारी के लिये मीशो को पसंद करते हैं। हमें ई-कॉमर्स को सबकी पहुँच में लाने पर गर्व है और हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि सुदूर जगहों के लोग भी ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा का अनुभव कर सकें। इस सफलता का जश्‍न मनाते हुए, हम अपने यूजर्स को खरीदारी का बेजोड़ अनुभव देना जारी रखेंगे।’’

त्‍यौहारों के इस सीजन में ग्राहकों ने सेल्‍फ-केयर और होम इम्‍प्रूवमेंट जैसे कामों को पूरे दिल से अपनाया और मीशो की विभिन्‍न कैटेगरीज में शानदार तरक्‍की हुई। सालाना आधार पर होम एण्‍ड किचन ने 105%, ब्‍यूटी एण्‍ड पर्सनल केयर ने 60% और किड्स एण्‍ड बेबी एसेंशियल्‍स कैटेगरी में 75% वृद्धि हुई। खरीदारों ने अपने कार्ट्स में कुर्ती, मोबाइल केस और आर्टिफिशियल प्‍लांट्स जैसी लोकप्रिय चीजों से भरे। इससे पता चलता है कि वे अपने लिविंग स्‍पेसेस और निजी सेहत को लेकर कितने प्रतिबद्ध हैं। ब्रैंडेड उत्‍पादों के लिये बढ़ रही मांग को पूरा करते हुए, मीशो मॉल को मिलने वाले ऑडर्स दोगुने हो गये। इससे टीयर 2+ क्षेत्रों में यूजर्स के बीच उसकी बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है। मार्स जैसे ब्रैंड्स ने 4 गुना से ज्‍यादा की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की, जबकि डेनवर की तरक्‍की दोगुने से ज्‍यादा रही। मामाअर्थ की भी दोगुने से ज्‍यादा बढ़त हुई, बेल्‍ला विटा के ऑर्डर दोगुने हो गये और स्विस ब्‍यूटी की वृद्धि 1.8 गुना रही।

मीशो की मेगा ब्‍लॉकबस्‍टर सेल्‍स ने विक्रेताओं को भी ग्राहकों तक अपनी पहुँच बढ़ाने और व्‍यवसाय में तरक्‍की का अनूठा अवसर दिया। इस साल सेल इवेंट के दौरान लगभग 40000 विक्रेता लखपति बन गये। मेगा ब्‍लॉकबस्‍टर सेल के दौरान 25000 से ज्‍यादा विक्रेताओं ने अपने व्‍यवसाय के सामान्‍य प्रदर्शन की तुलना में अपना राजस्‍व दोगुना करते हुए शानदार सफलता हासिल की।


related topics

महिला कैंसर उपचार में क्रांति, अपोलो एथेना का नया मॉडल

4/28/2026 6:33:22 PM

अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More

स्वदेशी से सशक्त राष्ट्र: भारत मंथन पर्व में उभरी नई दिशा

4/11/2026 12:15:39 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More

जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर ने किया विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

4/10/2026 4:01:33 PM

जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More

रबर एक्सपो में दिखी भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत

4/10/2026 12:08:06 AM

भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More

शारदा हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत के तहत पहली किडनी ट्रांसप्लांट

4/9/2026 10:31:43 PM

सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More

“हरित बड़ा मंगल” अभियान: पर्यावरण अनुकूल भंडारों पर जोर

4/9/2026 9:52:38 PM

धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More

दिवंगत वन्यजीव पशु चिकित्सकों के शोक में राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाया गया

4/6/2026 10:13:10 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More

राष्ट्रीय बोध एवं आध्यात्मिकता के समन्वय से ही सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव : डॉ. कृष्ण गोपाल

4/6/2026 9:54:57 PM

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More

25 साल पूरे: जेनेसिस फाउंडेशन ने 5400+ बच्चों को दी नई जिंदगी

4/6/2026 9:51:06 PM

भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • महिला कैंसर उपचार में क्रांति, अपोलो एथेना का नया मॉडल

    4/28/2026 6:33:22 PM
    नई दिल्ली
  • स्वदेशी से सशक्त राष्ट्र: भारत मंथन पर्व में उभरी नई दिशा

    4/11/2026 12:15:39 PM
    नई दिल्ली
  • जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर ने किया विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

    4/10/2026 4:01:33 PM
    नई दिल्ली
  • रबर एक्सपो में दिखी भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत

    4/10/2026 12:08:06 AM
    नई दिल्ली
  • प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'मटका किंग' : 17 अप्रैल से शुरू होगा सत्ता और सट्टे का खेल!

    4/9/2026 10:39:50 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED