कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण किया। इस समारोह में वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर व गैर-फीचर फिल्मों से जुड़े ढेरों पुरस्कारों के अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को फिल्मी दुनिया का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया। इसी समारोह में दिल्ली स्थित स्वतंत्र फिल्म समीक्षक दीपक दुआ को ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह भारत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो तमाम भारतीय भाषाओं के फिल्म समीक्षको में से हर वर्ष किसी एक को दिया जाता है। दीपक दुआ यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले हिन्दी के छठे फिल्म समीक्षक हैं। 1993 से फिल्म पत्रकारिता में सक्रिय दीपक दुआ भारत के चुनिंदा फिल्म समीक्षकों की संस्था 'फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड' के सदस्य भी हैं।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More