कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 'उदंकार महिला शक्ति समूह (रजि.)' द्वारा इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की सफलता में समिति की अध्यक्ष सरोज शाह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने न केवल इस आयोजन की अगुवाई की, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करने के लिए प्रेरणादायक विचार साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल (कर्णप्रयाग) और विशिष्ट अतिथिगण – नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश नेगी – ने सहभागिता की। सरोज शाह ने महिला दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की और 'उदंकार' समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया।
मुख्य अतिथि नौटियाल ने 'उदंकार' समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए महिला समूहों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लेने की बात कही। इस अवसर पर उत्तराखंड में टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ऋषिकेश की हेमलता बहन को ‘उदंकार सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वे विशेष रूप से बालिकाओं को टीबी-मुक्त बनाने के लिए कार्यरत हैं। महिला दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण नगर क्षेत्र की महिला मंगल दलों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक वेशभूषा, फैंसी ड्रेस शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। तीस महिला मंगल दलों ने लोकनृत्य, लोकगीत, झुमेला, चांचड़ी, चौंफला, हास्य नाटक और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सरोज शाह और नेहा जोशी ने किया, जिससे पूरे आयोजन को गरिमा और प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, राज्य आंदोलनकारी धूमा देवी और खिला देवी को भी विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती सरोज शाह के नेतृत्व के अलावा, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, कुंवर रावत (गुड्डू) और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अंकित राज, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी,महावीर रावत, बृजमोहन पंत, जगदीश राज, रूप लाल, गिरीश डिमरी, एच.एस. रावत समेत नगर पंचायत के समस्त सभासदों और सैकड़ों महिलाओं एवं दर्शकों की उपस्थिति रही।
'उदंकार महिला शक्ति समिति' की अध्यक्ष सरोज शाह, प्रेमा मेहरा, पुष्पा कंडारी, सुनीता शाह, वंदना शाह, मीना पंवार, दीक्षा बरमोला, संजू खत्री, शिल्पी ढौंडियाल और उर्मिला जोशी के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत रोचक और यादगार बना। विशेष रूप से, सरोज शाह के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शिता ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More