कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व विख्यात समाज सेवी अनिल गुप्ता के साथ सैकड़ो तीर्थ यात्री नई दिल्ली से ट्रेन द्वारा. दिनांक 16 मार्च को विभिन्न धार्मिक स्थलों जिसमे शिर्डी साईं धाम,गिरनेश्वर ज्योतिर्लिंग, हनुमान ज़ी मारुती बांद्रा,त्रिम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक, पंचवटी, शनि सिंगनापुर के दर्शन कर वापसी 20मार्च को दिल्ली आगमन होगा यह यात्रा सभी श्रद्धालुओं को मुफ्त करवाई जा रही हैं।, रहने व जल पान का विशेष प्रबंध किया जाता हैं। ज्ञात ही की सनातन धर्म मे अपनी- अपनी मान्यता है सर्व धर्म संभाव के साथ हर महीने विख्यात समाज सेवी अनिल गुप्ता दो बार विभिन्न धार्मिक स्थलों की जरूरतमंदो , बुजुर्गो को मुफ्त यात्रा बस व रेल द्वारा करवाते रहते हैं।
आदित्य केयर एन्ड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विख्यात समाजसेवी पुष्प विहार वाले अनिल गुप्ता जी नें शिर्डी साईं धाम प्रस्थान करतें हुये एक वार्ता मे बताया कि उज्जैन महाकाल,मंगला मंदिर, काल भैरव खाटू श्याम, वृन्दावन,गिर्राज ज़ी,नौ दुर्गा,और त्राप्ति नदी मे स्नान,अपनी श्रद्धा से भक्तों को मुफ्त तीर्थ यात्रा के साथ उनके जल पान का भी प्रबंध किया जाता हैं वहीं स्वास्थ्य को लेकर भी मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध रहती हैं, उन्होंने बातया कि यह यात्रा ट्रेन द्वारा 16 मार्च को रवाना हुई और 20 मार्च 2025 को वापसी होंगी। सौ भक्तों को दर्शन कराने हेतु, जिसमे कई बुजुर्ग,महिलाएं और परिवार के सदस्य भी उनके साथ मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए.
चार दिवसीय यात्रा प्रसिद्ध समाज सेवी आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से जन सेवा के रूप मे हर महीने मे दो बार किसी न किसी धार्मिक स्थल की तीर्थ यात्रा करवाते रहते हैं। बता दे कि, विख्यात् समाजसेवी अनिल गुप्ता आदित्य केयर एन्ड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गत कई वर्षो से समाज के हर वर्ग के लिये सेवा भाव से कार्य कर रहे है, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा,विधवाओ को सम्मान, समय-समय पर खेल प्रतियोगिता, मेहंदी मेला,व अन्य राष्ट्रीय त्यौहार भी धूम धाम से मनाते हैं।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More