कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नारायणा हॉस्पिटल गुड़गांव, जो शहर के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है, ने आज घोषणा की कि वह राष्ट्रव्यापी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का समर्थन करेगा। इस अंतर्गत, 17 सितम्बर 2025 को महिलाओं के लिए एक मुफ्त ईसीजी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। यह पहल नारायणा हेल्थ के उस प्रयास का भाग है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार के महिलाओं के स्वास्थ्य और निवारक देखभाल को मजबूत करने के मिशन का सहयोग किया जा रहा है।स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।
यह अभियान देशभर में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। अभियान के तहत, नारायणा हेल्थ का लक्ष्य है कि पूरे देश में अपने 20 अधिक अस्पतालों में एक ही दिन में 5,000 ईसीजी परीक्षण किए जाएं। गुरुग्राम की महिलाएं नारायणा हॉस्पिटल गुरुग्राम में वॉक-इन करके इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। भारत में हृदय रोग लगभग 25% मौतों के लिए जिम्मेदार है और इन मौतों में महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीज स्टडी के अनुसार, भारत में महिलाओं में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हृदय रोग है, जो लगभग 18% महिला मौतों का कारण बनता है।
इस अवसर पर नारायणा हेल्थ के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. देवी शेट्टी ने कहा,महिला का स्वास्थ्य परिवार के सुख-समृद्धि की नींव है और हम स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की सरकार की इस पहल का हृदय से स्वागत करते हैं। नारायणा हेल्थ का सपना हमेशा से ही यह रहा है कि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले। हम एक-एक दिल को स्वस्थ बनाकर स्वस्थ भारत बनाने में योगदान देंगे।विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि ईसीजी एक त्वरित, बिना दर्द वाला और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रारंभिक कदम है, जो हृदय स्वास्थ्य की जांच में मदद करता है। यह कई हृदय संबंधी असामान्यताओं का पता लगाने और उनके शुरुआती प्रबंधन में सहायक है, जिससे गंभीर हृदय घटनाओं से बचा जा सकता है। महिलाओं से अपील है कि वे अपने नजदीकी नारायणा हेल्थ अस्पताल पहुँचकर इस मुफ्त स्क्रीनिंग का लाभ उठाएँ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश आवास विकास ..Read More
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More