ताइवान की मशहूर टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज रायपुर में अपना पहला 'सिलेक्ट स्टोर' लॉन्च किया, जहाँ ग्राहकों को उच्च-गुणवत्ता वाले रिफर्बिश्ड (दोबारा तैयार किए गए) पर्सनल कम्प्यूटर्स (पीसी) किफायती कीमतों पर मिलेंगे। इन कम्प्यूटर्स को कंपनी ने बारीकी से जाँचकर और पूरी तरह से दुरुस्त करके बिल्कुल नए प्रोडक्ट की तरह पेश किया है। रायपुर के लालगंगा कॉम्प्लेक्स में स्थित इस एसुस सिलेक्ट स्टोर को बिल्कुल आधुनिक अंदाज़ में तैयार किया गया है। ऐसे में, यहाँ के खुले और आरामदायक माहौल में ग्राहक सहजता से घूमकर रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स देख और पसंद कर सकेंगे।
इस एसुस सिलेक्ट स्टोर में ग्राहकों के लिए कंज़्यूमर लैपटॉप्स से लेकर गेमिंग पीसी, क्रिएटर सीरीज़ लैपटॉप्स और डेस्कटॉप्स तक ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। इन सभी प्रोडक्ट्स को कंपनी ने बारीकी से परीक्षण, दुरुस्त और सर्टिफाई करके ऐसा बनाया है कि ये बिल्कुल नए प्रोडक्ट्स जैसे ही लगें। साथ ही, इन पर कंपनी द्वारा एक साल की वॉरंटी भी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर अनुभव दिलाना और उन्हें रिफर्बिश्ड पीसी खरीदते समय पूरी जानकारी और भरोसा देना है।
लॉन्च के दौरान, अर्नोल्ड सु, वाइस प्रेसिडेंट, कंज़्यूमर और गेमिंग पीसी, सिस्टम बिज़नेस ग्रुप, एसुस इंडिया, ने कहा, "भारत में रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स की माँग बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। आज लोग स्थिरता और सर्क्युलर इकोनॉमी पर ध्यान दे रहे हैं और ऐसे प्रोडक्ट्स लगभग हर बिज़नेस सेक्टर में नया ट्रेंड बन रहे हैं। एसुस में हम अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पहला सिलेक्ट स्टोर शुरू करके हम ग्राहकों को उनकी कम्प्यूटिंग जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प पेश कर रहे हैं।"
एसुस सिलेक्ट स्टोर स्थायी भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्टोर ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराता है। कंपनी अपनी हर गतिविधि में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देती है। इसमें कार्बन फुटप्रिंट कम करना, ईको-फ्रेंडली पैकेजिंग अपनाना और ई-वेस्ट के सही निस्तारण के लिए रीसाइक्लिंग कंपनियों के साथ साझेदारी करना जैसे कई कदम शामिल हैं।
स्टोर का पता: एसुस सिलेक्ट स्टोर- ग्रीन प्लेन कॉर्पोरेशन, ग्राउंड फ्लोर, लालगंगा कॉम्प्लेक्स, शहीद स्मारक के सामने, रायपुर- 492001
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More