शंकराचार्य सेवा ट्रस्ट मनाएगा आदिशंकराचार्य भगवान की जयंती महोत्सव महापर्व
By: Dilip Kumar
5/2/2025 1:54:24 PM
सनातन धर्म संस्कृति के प्रबल पोषक पुनरुद्धारक भगवान शंकर के अंशावतार आदिशंकराचार्य भगवान की जयंती महोत्सव महापर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जाएगा। सलाहकार आचार्य शुभेष शर्मन ने बताया कि एनडीएमसी सभागार में शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है जिसमें भगवान आदि शंकराचार्य के प्रेरणापद जीवन सहित उनके द्वारा अद्वैत सिद्धांत पर विभिन्न महापुरुषों, आचार्यों, गुरुजनों, बुदि्धजीवी व विचारकों के संदेश के साथ पूज्य आनंद पीठाधीश्वर आचार्य सरस्वती जी महाराज, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति, आलोक कुमार अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, मनोज तिवारी सांसद, अशोक तिवारी केंद्रीय मंत्री विहिप, प्रो. रामनाथ झा सहित अनेकों विद्वान संतों का संदेश श्रवण का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का आयोजन आदि शंकराचार्य सेवा ट्रस्ट के द्वारा होगा। राष्ट्र धर्म समाज सेवा हेतु विशेष विभूतियों को सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।