कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। गुरुग्राम में ईएनटी और एलर्जी से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम ने अपने अत्याधुनिक ऑडियोलॉजी एंड वर्टिगो लैब व एलर्जी क्लिनिक का उद्घाटन किया। यह नई सुविधा सुनने, संतुलन और एलर्जी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए उन्नत जांच और इलाज के आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराएगी। सुनने और संतुलन संबंधी समस्याएं अब एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनियाभर में 1.5 अरब से अधिक लोग सुनने की किसी न किसी समस्या से जूझ रहे हैं और यह संख्या 2050 तक 2.5 अरब तक पहुंच सकती है।
भारत में लगभग 6.3 करोड़ लोग, यानी करीब 6.3% जनसंख्या, सुनने की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। इन बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए नारायणा हॉस्पिटल में यह नया क्लिनिक इन बीमारियों की समय पर पहचान और उन्नत इलाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुकेश शर्मा ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर नई मशीन का उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि नारायणा हॉस्पिटल हमेशा से गुरुग्राम के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है। यह नई सुविधा न केवल जांच से जुड़ी मौजूदा कमियों को दूर करेगी, बल्कि हजारों ऐसे मरीजों को राहत देगी जो अब तक बिना निदान के ऑडियोलॉजिकल, संतुलन संबंधी और एलर्जी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, तेज़ी से बढ़ रहे गुरुग्राम में विशेष जांच और इलाज केंद्रों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नारायणा हॉस्पिटल की यह पहल सराहनीय है।
नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम के वरिष्ठ निदेशक एवं कार्डियक साइंसेज़ प्रोग्राम हेड डॉ. हेमंत मदान ने संरक्षक के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा, यह क्लिनिक नारायणा हेल्थ के समग्र इलाज के संकल्प को दर्शाता है। ईएनटी और एलर्जी संबंधी समस्याएं अक्सर नज़रअंदाज कर दी जाती हैं, जबकि ये व्यक्ति की जीवन गुणवत्ता पर गहरा असर डाल सकती हैं उन्होंने कहा कि यह नया सेंटर आधुनिक तकनीक के साथ मरीजों को सटीक और विशेष देखभाल प्रदान करेगा। नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम के वरिष्ठ सलाहकार एवं ईएनटी विभाग के निदेशक डॉ. अमित शर्मा ने कहा, ऑडियोलॉजी, वर्टिगो और एलर्जी क्लिनिक की शुरुआत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हम सुनने की क्षमता में कमी, संतुलन संबंधी विकारों और पुरानी एलर्जी जैसी उपेक्षित स्वास्थ्य समस्याओं का सटीक और साक्ष्य-आधारित इलाज प्रदान कर सकेंगे।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More