इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती एवं सुरुचि प्रकाशन के संयुक्त तत्त्वावधान में नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला के अवसर पर युवा लेखकों से संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बब्बर ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि सशक्त और प्रभावी लेखन के लिए व्यापक अध्ययन और गहन चिंतन अत्यंत आवश्यक है। अध्ययन के अभाव में लेखन पूर्णता प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे निरंतर अध्ययन करें, विचारों को परिपक्व बनाएं और अपने लेखन को राष्ट्रीय चिंतन एवं समसामयिक विमर्श से जोड़ें, जिससे साहित्य समाज और राष्ट्र के लिए सार्थक भूमिका निभा सके।
मनोज कुमार ने यह भी कहा कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद देश की सबसे बड़ी साहित्यिक संस्था है, जिसकी सक्रिय उपस्थिति पूरे देश में है। परिषद न केवल युवा लेखकों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि उनके रचनात्मक कौशल को मंच और प्रकाशन के माध्यम से आगे बढ़ाने का दायित्व भी निभाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बब्बर ने कहा कि आज युवा रचनाकारों की साहित्यिक प्रतिभा सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। देश के युवा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं और उनकी रचनात्मक क्षमता को देश-विदेश में सराहा जा रहा है।
संवाद सत्र के दौरान बड़ी संख्या में युवा लेखकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने विचार, सुझाव और जिज्ञासाएं साझा कीं। उन्होंने लेखन, प्रकाशन और साहित्यिक मार्गदर्शन से जुड़े प्रश्न भी रखे, जिनका समाधान राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवा लेखक, साहित्य प्रेमी और पुस्तक मेले में आए पाठक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री संजीव सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती के प्रदेश मंत्री राकेश कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रिवेंटिव हैल्थकेयर और कैंसर की तुरंत पहचान कर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (BSG) के प्रथम राष्ट्र ..Read More
इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती एवं सुरुचि प्रकाशन के संयुक्त तत्त्वावधान में नई दिल्ली विश् ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नेशनल पैंथर्स पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्य ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। REHAU इंटीरियर सॉल्यूशंस ने भारत में अपना ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। बिहार स्थित कृषि स्टार्ट-अप एग्रीफीडर, जिसकी सह ..Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित उपराष्ट्रपति भवन में 'सि ..Read More
उडुपी श्रीकृष्ण मठ में चल रहे विश्व गीता पर्याय के अंतर्गत श्री पुत्तिगे श्रीकृष्ण मठ ..Read More