Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

सन नियो कलाकारों ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी खुशियाँ

By: Dilip Kumar
1/12/2026 7:40:27 PM
लखनऊ

आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक्रांति वह त्यौहार है, जो दिल के बहुत करीब होता है। इस खास मौके पर सन नियो के कलाकार मेघा रे, भाग्यश्री मिश्रा और गौरी शेलगांवकर ने अपने बचपन की यादें, त्यौहार से जुड़ी परंपराएँ और इस साल के जश्न की झलक साझा की। दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी शो में दिव्या का किरदार निभा रहीं मेघा रे कहती हैं, "मुझे मकर संक्रांति हमेशा से बहुत पसंद रही है, क्योंकि यह अपने साथ ढेर सारी खुशिया, उम्मीद और अपनों के साथ होने का एहसास कराती है। बचपन में परिवार के साथ पतंग उड़ाना और तिल-गुड़ बाँटना मेरी सबसे प्यारी यादों में शामिल है। इस साल काम की वजह से थोड़ी व्यस्त रहूँगी, लेकिन दिव्या प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी के सेट पर अपनी टीम के साथ मिठाइयाँ बाँटकर अपना त्यौहार ज़रूर मनाऊँगी। संक्रांति मुझे सिखाती है कि नकारात्मकता छोड़कर विश्वास, कृतज्ञता और खुशी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मैं सभी को रंगों से भरी, खुशहाल मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देती हूँ। यह पर्व आपके जीवन में नई शुरुआत, सफलता, शांति, अच्छी सेहत और ढेर सारी मुस्कान लाए।"

सत्या साची में साची की भूमिका निभा रहीं भाग्यश्री मिश्रा ने कहा, "मकर संक्रांति मुझे इसलिए खास लगती है, क्योंकि यह नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। बचपन की वो यादें आज भी मन को खुश कर देती हैं, यानि रंगीन पतंगें उड़ाना और फिर कटी हुई पतंगों के पीछे पूरे जोश के साथ दौड़ना। वह मस्ती अब सोचने पर और भी खास लगती है। आज हम सब बड़े हो गए हैं और काम की वजह से समय कम मिल पाता है, लेकिन यदि इस साल मौका मिला तो हम 'सत्या साची' के सेट पर पतंग जरूर उड़ाएँगे और साथ में कुछ खुशनुमा पल बिताएँगे।"

प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी में घेवर का किरदार निभा रहीं गौरी शेलगांवकर ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा, "मेरे लिए मकर संक्रांति हमेशा सादगी भरी खुशियों का त्यौहार रही है, जिसमें परिवार के साथ खाना, हँसी-मजाक करना और लोगों को बाँटकर खाने की कला को सीखना। मुझे याद है, बड़े हमें तिल-गुड़ देते हुए कहते थे कि हमेशा मीठा बोलो, सकारात्मक सोचो और खुश रहो। इस साल मैं सादगी से त्यौहार मनाऊँगी, अपने करीबियों को फोन करुँगी और उनके प्यार व सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद कहूँगी। साथ ही, मेरी माँ के हाथों से बने तिल के लड्डू 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' के सेट पर ले जाकर सबके साथ बाटूँगी। बचपन में अपने पापा के साथ पतंग उड़ाने की यादें आज भी दिल को छू जाती हैं, वह पूरा दिन हमारे साथ पतंग उड़ाते थे।"

देखिए दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी शाम 7:30 बजे, सत्या साची शाम 8:00 बजे, प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी- रात 9:00 बजे, सिर्फ सन नियो पर।


related topics

छोटा या बड़ा रोल नहीं, बस इस फिल्म का हिस्सा होना ज़रूरी था: आन्या सिंह

1/16/2026 9:16:26 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More

सन नियो कलाकारों ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी खुशियाँ

1/12/2026 7:40:27 PM

आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More

वरुण धवन ने बताया कैसे मुकेश छाबड़ा ने बनाई ‘बॉर्डर 2’ की दमदार टीम

12/18/2025 2:08:33 PM

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। धुरंधर में शानदार कास्टि ..Read More

कोच्चि में ‘वृषभा’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च: इस क्रिसमस मोहनलाल लौटे दमदार पिता–पुत्र गाथा के साथ

12/18/2025 2:01:18 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कोच्चि में 16 दिसंबर को आयोजित एक भव्य समारोह म ..Read More

आमिर खान की जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान, लीड रोल में वीर दास-मोना सिंह 

12/4/2025 9:54:18 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आमिर खान प्रोडक्शंस की अनोखी जासूसी फिल्म हैप्प ..Read More

‘तेरे इश्क़ में’ की प्रमोशनल लहर छाई दिल्ली में

11/23/2025 8:38:04 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली ने एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का रू ..Read More

शायरी और रोमांस से सजी ‘गुस्ताख़ इश्क़’ की पहली झलक

11/23/2025 8:35:13 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पुरानी ज़माने की मोहब्बत हो या Gen-Z का डि ..Read More

दास्तान-ए-गुरू दत्त : सिनेमा जगत के दिग्गजों को संगीतमय श्रद्धांजलि

10/13/2025 4:24:11 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दास्तान-ए-गुरु दत्त — सिनेमा जगत के दिग्ग ..Read More

‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़

10/8/2025 7:43:32 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एपिक वार ड्रामा ‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट के नि ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • DU के कला संकाय में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ "मदारी" का समापन

    2/11/2026 7:32:30 PM
    नई दिल्ली
  • स्कॉच से वोडका तक: आर्डेंट की नई प्रीमियम पेशकश

    2/11/2026 12:13:54 PM
    नई दिल्ली
  • क्रेडाई का फोकस: सतत विकास और कौशल सशक्तिकरण

    2/11/2026 12:09:01 PM
    नई दिल्ली
  • लेबलब्लाइंड® अध्ययन: 33% फूड लेबल दावे गैर-अनुपालक

    2/11/2026 12:05:57 PM
    नई दिल्ली
  • कॉसप्ले 101 वर्कशॉप ने बढ़ाया गुरुग्राम कॉमिक कॉन का क्रेज

    2/10/2026 12:55:48 PM
    गुरुग्राम
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED