कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने सभ्यता फाउंडेशन तथा फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के साथ मिलकर, विश्व ऑटिज़्म जागरूकता माह के दौरान, ऑटिज़्म के विषय में जागरूकता बढ़ाने और समावेशी देखभाल की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहरायी है। इस सिलसिले में प्रतीकात्मक तौर पर संदेश देते हुए, राजधानी दिल्ली में स्थित सफ़दरजंग मकबरे को नीली रोशनी से प्रकाशित किया गया है। नीला रंग दुनियाभर में ऑटिज़्म के बारे में जागरूकता, शांति और स्वीकार्यता का रंग है। इस पहल को सभ्यता फाउंडेशन की मदद से साकार किया गया है और फोर्टिस ने इस बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा मीडिया आउटरीच में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
इस पहल को प्रतीकात्मकता से आगे बढ़ाकर सार्थक सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के मकसद से, टीम ने सुंदर नर्सरी में 25 अप्रैल को फलैश मॉब आयोजित करने की योजना बनायी है जो ऑटिज़्म जैसे विषय को इंटरेक्टिव, एक्सेसिबल तथा एंगेजिंग रूप से आम जनता के संवाद का विषय बनाएगा। यह पहल, ऑटिज़्म स्पैक्ट्रम पर मौजूद लोगों के लिए शीघ्र डायग्नॉसिस, स्वीकार्यता और निरंतर सपोर्ट को बढ़ावा देगी।
इस गतिविधि, के साथ-साथ सुंदर नर्सरी में अलग से जागरूकता स्टॉल भी लगाया जाएगा जहां आने वाले लोगों को ऑटिज़्म के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों को उपलब्ध कराया जाएगा और शीघ्र हस्तक्षेप, बच्चों एवं परिवारों के लिए आसान एवं सेंसरी-फ्रेंडली गेम्स होंगे। इस स्टॉल पर मेंटल हेल्थ और डेवलपमेंटल केयर के लिए लगातार प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए क्यूरेटेड एजुकेशनल सामग्री और ऑन-ग्राउंड एंगेजमेंट की भी व्यवस्था की जाएगी।
इस पहल का नेतृत्व करते हुए, डॉ अर्चना नायर, डायरेक्टर, ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने कहा, “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता माह के अवसर पर, हम केवल जागरूकता का नहीं, बल्कि स्वीकार्यता, समावेशन और न्यूरोडायवर्सिटी (स्नायुगत विविधताएं) की असाधारण सुंदरता का भी उत्सव मना रहे हैं। प्रत्येक ऑटिस्टिक बच्चा दुनिया को देखने, महसूस करने, सीखने और जुड़ने के तौर-तरीके में अनूठापन लाता है – और बतौर शिक्षक, परिजन तथा समुदाय हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसा माहौल बनाएं जहां उन्हें यह लगे कि उन्हें ठीक से समझा जा रहा है, उन्हें सपोर्ट किया जा रहा है और वे सही मायने में महत्वपूर्ण समझें। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस में, हमारा मानना है कि जब हम प्रत्येक बच्चे की विशिष्टताओं और उसके अनूठेपन का दयाभाव तथा साक्ष्य-आधारित देखभाल के साथ सम्मान करते हैं, तो हम उन्हें केवल फलने-फूलने का ही अवसर नहीं देते, बल्कि उनके लिए अधिक खुशनुमा, समावेशी और सभी के लिए अधिक मानवीय समाज का भी निर्माण करते हैं।”
विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के मौके पर, सफ़दरजंग मकबरे को नीली रोशनी में प्रकाशमान करने की पहल के बारे में, सुश्री अवंतिका डालमिया, को-चेयरमैन, एडवाइज़री बोर्ड, सभ्यता फाउंडेशन ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा से अपनी धरोहरों/विरासतों को अधिक सहज रूप से लोगों तक पहुंचाने और उन्हें उनके लिए सार्थक बनाना रहा है। इस प्रकार के प्रयास हमारे स माज के मूल्यों और अधिक समोवशी सांस्कृतिक स्थलों को तेयार करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं – ताकि विविधता को न केवल स्वीकार किया जाए बल्कि उसे हर संभव तरीके से अपनाया भी जाए।”
इस पहल के बारे में, डॉ समीर पारीख, चेयरपर्सन, फोर्टिस नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम एंड अदायु माइंडफुलनेस ने कहा, “ऑटिज़्म के बारे में जागरूकता को केवल एक दिन तक ही सीमित रखने की बजाय इसे सतत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाने की जरूरत है। इस प्रकार की पहल से ऐसे समावेशी स्थानों को तैयार करने में मदद मिलती है जिनमें परिवारों को ऐसा महसूस हो सके कि उन्हें समझा जा रहा है, और उन्हें सहायता उपलब्ध है, ताकि वे स्वयं को सशक्त समझ सकें। शीघ्र हस्तक्षेप और समाज के स्तर पर अधिक जागरूकता के चलते स्पैक्ट्रम पर मौजूद लोगों को अपनी पूरी क्षमता हासिल करने में सहायता मिलती है। फोर्टिस में, हम क्लीनिकल उत्कृष्टता तथा सामुदायिक प्रयासों के माध्यम से इस बदलाव को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”
यश रावत, फेसिलिटी डायरेक्टर एवं सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम, ने कहा, “फोर्टिस गुरुग्राम में, हमारा मानना है कि हेल्थकेयर का दायरा केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी दीवारों से बाहर तक जाता है। एसीई के साथ हमारा गठबंधन इस विषय में जागरूकता का प्रसार सामुदायिक स्तर पर करने की दिशा में हमारे प्रयासों को दर्शाता है। आम जनता को सुंदर नर्सरी जैसे खुले और समावेशी स्थलों पर एकजुट कर और उनके साथ बातचीत कर हम दयाभावना का निर्माण करते हुए लोगों को शीघ्र स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करते हैं, ताकि समय पर हस्तक्षेप कर ऑटिज़्म प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों के लिए अधिक समावेशी समाज तैयार किया जा सके। इस तरह के प्रयासों के माध्यम से, फोर्टिस गुरुग्राम और एसीई (एस) लगातार जागरूकता बढ़ाने, डायग्नॉसिस को प्रमोट करने तथा ऑटिज़्म प्रभावित लोगों के लिए समावेशी एवं सहयोगी वातावरण का निर्माण करने के अपने प्रयासों को जारी रखे हुए हैं।”
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं )जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,000 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।
आईएचएच हेल्थकेयर (आईएचएच) के बारे में
आईएचएच अग्रणी बहुराष्ट्रीय हेल्थकेयर प्रदाता है जो मरीजों की देखभाल के भविष्य को नया स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है और मरीज-केंद्रित देखभाल की आकांक्षा से संचालित है। हम मेडिकल उत्कृष्टता और नवाचार का मेल कराते हुए, अपने भरोसेमंद ब्रैंड्स जैसे एसिबाडेम, ग्लेनईगल्स, फोर्टिस, आइलैंड, माउंट एलिज़ाबेथ, पेंटाई, पार्कवे और प्रिंस कोर्ट के माध्यम से लगातार अपने प्रयासों को और मजबूती दे रहे हैं। मलेशिया, सिंगापुर, तुर्किए, भारत और ग्रेटर चीन समेत दुनिया के 10 देशों में, 80 से अधिक अस्पतालों समेत, हमारी 140 हेल्थकेयर सुविधाओं के भीतर और बाहर, 70,000 पेशेवरों की टीम प्रतिदिन वर्ल्ड-क्लास उत्कृष्टता प्रदान करती है।
हम हेल्थकेयर के सभी क्षेत्रों में अपनी विस्तृत सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें प्राइमरी और एंबुलेटरी से लेकर क्वाटर्नरी केयर, डायग्नॉस्टिक्स, इमेजिंग, रीहेबिलिटेशन, टेलीहेल्थ और होम केयर शामिल हैं। अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर, आईएचएच मूल्य-आधारित केयर को आगे बढ़ा रही है, और सस्टेनेबल हेल्थकेयर इकोसिस्टम का निर्माण करते हुए सार्थक तरीके से प्रभाव भी डाल रही है। हमारा उद्देश्य विश्व के सर्वाधिक भरोसेमंद हेल्थकेयर सर्विस नेटवर्क के तौर पर साख बनाना है।
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More