कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक्रम नोएडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष डॉ. उग्र नारायण मल्लिक के नेतृत्व में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रेरणा, संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वित्त मंत्रालय से जुड़े प्रवीण रंजन जी (IRS) का समिति द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक सदस्य अमर दास जी द्वारा “कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति” के सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। पल्लवी आनंद एवं कनक लता ने अपने प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं निरंतर परिश्रम का महत्व बताया। वहीं सुनीति दास एवं परमानंद कर्ण द्वारा कैरियर परामर्श सत्र आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को भविष्य निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रवीण रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में छात्र-छात्राओं ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएँ रखीं। कैरियर के चुनाव के बारीकियों को समझे। विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान बताया गया। धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि “विद्या गौरव सम्मान” कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को प्रेरित कर समाज में शिक्षा और संस्कार के महत्व को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
कुछ फिल्में बड़े पैमाने और भव्यता के साथ आती हैं, तो कुछ अपनी सादगी और सच्चाई से दिल ज ..Read More
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More