Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

भारत टेक्स 2026:भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता से बुना वैश्विक विकास का तानाबाना

By: Dilip Kumar
7/14/2026 9:12:02 PM
नई दिल्ली

भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर्ण वस्त्र एवं परिधान उद्योग उत्साह और उम्मीदों से भरा हुआ है। 14 से 17 जुलाई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा यह भव्य आयोजन अपनी अंतिम तैयारियों के चरण में है। कल से प्रारंभ होने वाला यह आयोजन भारत की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला (Textile Value Chain) को एकीकृत वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।

भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा, जो विभिन्न टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिलों एवं उद्योग संगठनों का संयुक्त मंच है, भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह आयोजन वस्त्र, फैशन, सतत विकास (Sustainability), प्रौद्योगिकी, निवेश और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक नेतृत्व क्षमता को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी 5F विज़न — Farm to Fibre, Fibre to Factory, Factory to Fashion, Fashion to Foreign से प्रेरित भारत टेक्स 2026 आज व्यवसाय, निवेश, वैश्विक सोर्सिंग, नवाचार, नीतिगत संवाद और रणनीतिक साझेदारियों का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है।

इस अवसर पर भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन के अध्यक्ष  रेन गोयनका ने कहा, "कल से हजारों प्रदर्शक, 7,000 से अधिक खरीदार तथा 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम पहुंचेंगे और भारत टेक्स के अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी संस्करण का हिस्सा बनेंगे। भारत टेक्स 2026 वस्त्र मंत्रालय, टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिलों और उद्योग संगठनों के उत्कृष्ट सहयोग का प्रतीक है, जिनके सतत मार्गदर्शन और अमूल्य सहयोग ने इसे वैश्विक स्तर का अग्रणी वस्त्र मंच बनाया है।"

भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन के सह-अध्यक्ष श्री भद्रेश दोधिया ने कहा, "अगले चार दिनों में 4,000 से अधिक B2B व्यावसायिक बैठकों तथा 30 से अधिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। भारत टेक्स 2026 को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह केवल संवाद का मंच न होकर, वास्तविक व्यावसायिक निर्णयों, निवेश प्रतिबद्धताओं और दीर्घकालिक साझेदारियों का केंद्र बने।"

इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के अध्यक्ष एवं भारत टेक्स 2026 की कोर कमेटी के सदस्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा, "स्टेट इन्वेस्टर कनेक्ट सत्रों से लेकर व्यापार, प्रौद्योगिकी, स्थिरता और शिल्प पर आधारित 100 से अधिक ज्ञान सत्रों तक, इस संस्करण को भारत के संपूर्ण वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र—बड़े निर्यातकों से लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) तक—की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मुझे विश्वास है कि भारत टेक्स 2026 वह संस्करण सिद्ध होगा जिसने इस आयोजन को वैश्विक पहचान के नए शिखर तक पहुंचाया।"

सरकार और राज्यों की मजबूत सहभागिता

भारत टेक्स 2026 में सरकार की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है। मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रायोजक राज्यों (Sponsor States) के रूप में भाग ले रहे हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर, राजस्थान और पश्चिम बंगाल प्रदर्शक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

स्टेट इन्वेस्टर कनेक्ट से मिलेगा निवेश को नया प्रोत्साहन

केंद्र, राज्य सरकारों और उद्योग के बीच सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु के लिए विशेष स्टेट इन्वेस्टर कनेक्ट सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें निवेश के अवसरों, औद्योगिक अवसंरचना, PM MITRA परियोजनाओं तथा नीतिगत सहयोग पर विशेष चर्चा होगी। गुजरात एवं उत्तर प्रदेश के लिए विशेष PM MITRA Master Developer Session भी आयोजित किया जाएगा।

व्यापार और निवेश रहेगा आयोजन का प्रमुख केंद्र

भारत टेक्स 2026 में 7,000 से अधिक वैश्विक खरीदार, 1.30 लाख से अधिक व्यापारिक आगंतुक, 1,600 से अधिक प्रदर्शक, 20,000 से अधिक वस्त्र उत्पाद तथा 16 लाख वर्गफुट से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल होगा।

भारत की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला—फाइबर, यार्न, फैब्रिक, परिधान एवं फैशन, होम टेक्सटाइल्स, टेक्निकल टेक्सटाइल्स तथा सहायक उद्योगों—का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही तिरुपुर, इचलकरंजी और अहमदाबाद जैसे प्रतिष्ठित वस्त्र क्लस्टर्स भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, पुर्तगाल, स्पेन, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और नेपाल सहित 14 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र (UN) एवं यूरोपीय संघ (EU) का संस्थागत प्रतिनिधित्व भी रहेगा। आयोजन के प्रमुख उद्योग प्रायोजकों में Trident, Vardhman Textiles, RSWM, Shahi Exports, Colorjet, Arvind, PDS Limited और Sattva शामिल हैं।

4,000 से अधिक B2B बैठकें और 30 से अधिक समझौते

आयोजन के दौरान 4,000 से अधिक B2B बैठकें, 100 से अधिक B2G बैठकें तथा 30 से अधिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। ये समझौते व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, सतत विकास तथा वैश्विक बाजार तक पहुंच जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देंगे।

वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों की प्रभावशाली भागीदारी

भारत टेक्स 2026 में 20 से अधिक देशों के 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधि, CXOs, नीति-निर्माता एवं विचारक भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंटरनेशनल पवेलियन भी स्थापित किया गया है। न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, जॉर्डन, कंबोडिया और ब्रुनेई के मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने आयोजन में भागीदारी में रुचि दिखाई है। वहीं अमेरिका, जापान, स्पेन, ब्रिटेन, पुर्तगाल, रूस, दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और म्यांमार सहित अनेक देशों के उद्योग एवं व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आयोजन में शामिल होंगे। भारत-अमेरिका कपास साझेदारी, भारत-न्यूज़ीलैंड ऊन सहयोग, भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता (FTA), जापान उद्योग प्रतिनिधिमंडल तथा रूस-केंद्रित वस्त्र चर्चाएं इस संस्करण के प्रमुख द्विपक्षीय सत्र होंगे।

100 से अधिक ज्ञान सत्र

आयोजन के दौरान 100 से अधिक ज्ञान सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 39 पैनल चर्चाएं, 16 राउंडटेबल, 37 मास्टरक्लास तथा 8 राज्य सत्र शामिल होंगे। 50 से अधिक ज्ञान सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इन सत्रों में व्यापार एवं निवेश, स्थिरता, इंडस्ट्री 5.0, नवाचार, टेक्निकल टेक्सटाइल्स, फैशन, नीति, वैश्विक सोर्सिंग तथा MSMEs की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

CITI Textile Sustainability Awards 2026

भारत टेक्स 2026 के दौरान CITI Textile Sustainability Awards 2026 का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें संसाधन दक्षता, ऊर्जा एवं उत्सर्जन, परिपत्र अर्थव्यवस्था, सतत सामग्री, सामाजिक उत्तरदायित्व, उत्तरदायी व्यवसाय और उद्योग सहयोग जैसे सात प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिलेगा स्मार्ट बिजनेस अनुभव

प्रतिभागियों की सुविधा के लिए भारत टेक्स 2026 मोबाइल ऐप एवं Pre-Fair Directory को एकीकृत डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। इनके माध्यम से प्रदर्शकों की जानकारी, बैठक निर्धारण, कार्यक्रम नेविगेशन, QR आधारित लीड कैप्चर, डिजिटल बैज, AI आधारित सहायता तथा खरीदार-विक्रेता के बीच पूर्व-निर्धारित बिजनेस मैचमेकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भारत के वस्त्र भविष्य का वैश्विक मंच

कल जब भारत टेक्स 2026 वैश्विक वस्त्र समुदाय के लिए अपने द्वार खोलेगा, तब यह केवल भारत की वस्त्र क्षमता का प्रदर्शन नहीं करेगा, बल्कि विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, सुदृढ़ और सतत वस्त्र मूल्य श्रृंखलाओं के निर्माण के भारत के संकल्प को भी साकार करेगा। सरकार, उद्योग, निर्यातकों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और निर्माताओं को एक मंच पर लाकर यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने, व्यापार एवं निवेश के नए अवसर सृजित करने तथा वैश्विक वस्त्र मूल्य श्रृंखला में भारत की विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थिति को और सुदृढ़ करेगा।


related topics

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

8/18/2026 10:59:24 AM
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा नोएडा ..Read More

'भारत छोड़ो' से 'भारत गढ़ो' तक: स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत निर्माण का आह्वान

8/4/2026 6:51:20 PM

अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More

 संगठन को समृद्ध बनाने की दिशा में कर्ण गोष्ठी की अहम बैठक

8/4/2026 6:48:06 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More

तिलक, पुष्पवर्षा से अभाविप ने किया डीयू फ्रेशर्स का अभिनंदन

7/28/2026 9:14:24 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More

हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति की ऑनलाइन परिचर्चा सफल

7/28/2026 8:12:19 AM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया: राज भूषण चौधरी

7/28/2026 8:06:11 AM

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More

मेरा स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल खेल के प्रति आकर्षण रहा है:अनय मिश्रा

7/16/2026 3:18:50 PM

अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More

ऑल कायस्थ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवा के मिशन को मिलेगा नया विस्तार

7/14/2026 9:22:51 PM

ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More

भारत टेक्स 2026:भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता से बुना वैश्विक विकास का तानाबाना

7/14/2026 9:12:02 PM

भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

    8/18/2026 10:59:24 AM
    नोएडा
  • आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

    8/17/2026 8:55:58 PM
    नई दिल्ली
  • फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

    8/17/2026 8:51:30 PM
    नई दिल्ली
  • सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

    8/14/2026 9:49:56 PM
  • पथप्रसंग : शिवनगरी में श्रीकृष्ण का अनंत संसार

    8/4/2026 11:38:11 PM
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED