दुनिया के दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी ईरान के मिराज शेख के नेतृत्व में खेल रही दबंग दिल्ली का प्रो कबड्डी लीग के सीजन-5 में खराब दौरा जारी है। शनिवार को उसे लीग के अपने चौथे मैच में यु-मुम्बा के हाथों लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मनकापुर इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुम्बा की टीम ने दिल्ली को 36-22 से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले दिल्ली को पुनेरी पल्टन, गुजरात फॉर्च्यूजाएंट्स के हाथों हार मिली थी।
चार मैचों में उसे इकलौती जीत जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ मिली थी। मिराज एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे और सिर्फ तीन अंक ही ले पाए। दिल्ली के लिए निलेश शिंदे ने सबसे ज्यादा पांच अंक हासिल किए। मुम्बा के लिए कप्तान अनूप कुमार और शब्बीर बापू ने सात-सात अंक लिए। दिल्ली ने हालांकि मैच का पहला अंक हासिल किया। आर. श्रीराम ने सफल रेड मारते हुए दिल्ली का खाता खोला। अगले ही पल मुम्बा के काशिलिंग अदाके की रेड को असफल करते हुए दिल्ली ने स्कोर 2-0 कर लिया, लेकिन मुम्बा ने दो लगातार अंक लेकर स्कोर बराबर कर लिया। और फिर मुम्बा की टीम देखते-देखते दिल्ली पर हावी हो गई। मुम्बा ने 10-2 की बढ़त ले ली थी। यहां से दिल्ली वापसी नहीं कर पाई और हाफ टाइम में मुम्बा 14-8 की बढ़त के साथ गई।
दूसरे हाफ में दिल्ली अपने ऊपर दबाव को कम नहीं कर पाई और अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई। इस हाफ में उसने 12 अंक अपने खाते में डाले, लेकिन मुम्बा ने 22 अंक हासिल किए। रेड से मुम्बा की टीम ने 15 अंक लिए जबकि दिल्ली रेड से 10 अंक हासिल कर पाई। वहीं टैकल से मुम्बा ने 15 अंक लिए। दिल्ली के हिस्से टैकल से सिर्फ सात अंक आए। ऑल आउट से मुम्बा ने चार अंक लिए जबकि दिल्ली ऑल आउट से एक भी अंक हासिल नहीं कर पाई। मुम्बा के हिस्से दो अतिरिक्त अंक आए। वही मुंबई ने पांच अतिरिक्त अंक लिए।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More