घर के बाहर जितना हंगामा बिग बॉस के सदस्य कर रहे हैं उतना ही हंगामा बाहर उनके फैंस भी कर रहे हैं। ट्विटर या फेसबुक पर आप देख सकते हैं कि कैसे फैंस अपने चहेते सदस्य के कारण दूसरों को अनाप-शनाप कहने से भी बाज नहीं आ रहे। कुछ ऐसा ही किया शिल्पा शिंदे के फैंस ने बिग बॉस 11 की सदस्य शिवानी दुर्गा के साथ।
दरअसल शिवानी ने हाल ही में एक बातचीत में इस बात का खुलासा किया है कि जब उन्होंने सोशल मीडिया में हिना खान को सपोर्ट किया और शिल्पा की असलियत बताई तो उनके कुछ फैंस ने उन्हें धमकियां दी। यहां तक कि कुछ ने उन्हें प्राइवेट मैसेज किए और अश्लील सदेंश भी भेजे। इस बात से शिवानी काफी दुखी हैं और उनका कहना है कि आखिर फैंस को यह हक किसने दिया है कि वह किसी को भी कुछ भी बोले। उन्होंने बताया कि शिल्पा का बर्ताव उन्होंने घर में देखा है और इसलिए वह अच्छे से जानती हैं कि कौन घर में खेल कर रहा है और कौन मनोरजंन।
हालांकि धमकियों से शिवानी को डर नहीं लगा लेकिन जब फैंस ने उन्हें स्वामी ओम की पत्नी कहा तो वह अपना गुस्सा रोक नहीं पाईं। उन्होंने बताया कि मैं घर में भी हिना को ही सपोर्ट कर रही थी, क्योंकि मैं हिना को काफी करीब से जानती हूं। वह जो भी हैं वह सामने हैं लेकिन शिल्पा सिर्फ बेचारी बनकर लोगों की दया बेटोरती हैं। शिवानी का कहना है कि हिना के फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन उनके फैंस उन्हीं की तरह पढ़े लिखे और तमीज वाले हैं। वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहे और न ही किसी की बेजत्ती कर रहे हैं। लेकिन शिल्पा के फैंस उन्हीं की तरह दूसरे की इज्ज्त उतारने का अमादा रहते हैं। आपको बता दें कि शिवानी दुर्गा को स्वामी ओम की तरह स बार बिग बॉस में भेजा गया था लेकिन वह कुछ ही दिनों में घर से बाहर आ गई थीं। घर से बाहर आकर उन्होंने कहा था कि वह गंदगी में नहीं रह सकती, क्योंकि वह लोगों की तरह स्वार्थी नहीं हैं।
कुछ फिल्में बड़े पैमाने और भव्यता के साथ आती हैं, तो कुछ अपनी सादगी और सच्चाई से दिल ज ..Read More
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More