बजट के बाद तीसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 406 तो निफ्टी 129

By: Dilip Kumar
2/5/2018 12:26:57 PM
नई दिल्ली

बजट के बाद लगातार तीसरे दिन भी बाजार में गिरावट जारी रही। सोमवार सुबह बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई। सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक गिरकर 34,666 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) 129 अंक गिरकर 10,631 पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई। चीन के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले।  शंघाई कंपोजिट 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 3,411.67 पर और शेनझेन कंपोनेंट सूचकांक 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 10761 पर खुला।

इससे पहले शुक्रवार को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच की टिप्पणी और राजकोषीय घाटा बढ़ने की चिंताओं के कारण शेयर बाजार 2.34 फीसदी गिरकर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 839.91 अंक गिरकर 35,066 बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 164.45 अंक की गिरावट के साथ 10,760.60 बंद हआ। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली के दबाव और बजट को लेकर शेयर बाजारों में निराशा का माहौल है।


comments