Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

MOVIE देखने से पहले देखे राजी है या नही देखने लायक

By: Dilip Kumar
5/12/2018 11:21:40 AM
नई दिल्ली

फिल्म इंडस्ट्री में आलिया भट्ट हर फिल्म के साथ निखरती ही जा रही हैं, 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर 'राज़ी' तक आलिया काफी परिपक्व हो चुकी हैं। 'राज़ी' की दो सबसे अच्छी बातें मेघना गुलज़ार का डायरेक्शन और आलिया की एक्टिंग है। फिल्म हरिंदर सिक्का के 'कॉलिंग सहमत' नॉवेल पर आधारित है। ये नॉवेल एक भारतीय जासूस की असल जिंदगी पर लिखा गया था। इस तरह से ये फिल्म एक भारतीय जासूस की असल जिंदगी पर आधारित है।

फिल्म की कहानी शुरू होती है कश्मीर के हिदायत खान (रजत कपूर) और उनकी पत्नी बेगम तेजी (सोनी राजदान) के साथ। दोनों की बेटी सहमत (आलिया भट्ट) है, जो दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। भारत के जासूसी ट्रेनिंग हेड खालिद मीर (जयदीप अहलावत) हिदायत के काफी अच्छे दोस्त हैं। हिदायत का काम खुफिया जानकारियों को देश के हित के लिए सही समय पर सही जगह पर पहुंचाना है। फिल्म में 1971 में भारत-पाकिस्तान वॉर के समय का जिक्र किया गया है। सहमत अपने पिता हिदायत खान के कहने पर पाकिस्तान के एक फौजी परिवार में शादी करती है और वहां भारत की जासूस बनकर जाती है। सहमत की शादी होती है इकबाल (विकी कौशल) से, जो पाकिस्तानी आर्मी में ऊंचे दर्जे का ऑफिसर है।अपनी सूझ-बूझ और हौसले के दम पर देश के लिए खुद को कैसे पूरी तरह से लुटा देती है, इसकी कहानी है राज़ी। मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में आपको कहीं भी कोई कमी नहीं नजर आएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट और सिनेमैटोग्राफी दोनों ऐसी है, जो फिल्म को और भी बेहतर बनाती है। पाकिस्तान में होने के बाद जब सहमत वहां पहुंचती है, उसके बाद फिल्म के हर सीन में आप बस यही सोचते रहेंगे कि आगे क्या होने वाला है।

देशभक्ति और जासूसी पर बहुत सी फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन 'राज़ी' कई मामलों में उनसे बेहतर फिल्म नजर आती है। फिल्म का क्लाइमेक्स ऐसा है कि आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म के कई डायलॉग्स और सीन्स ऐसे हैं, जिसमें आप अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।आलिया की एक्टिंग इस फिल्म में बिल्कुल अलग लेवल की है। 'उड़ता पंजाब' जब आई थी, तो लगा था कि ये आलिया के करियर का सबसे दमदार किरदार है, लेकिन सहमत इस पर भारी पड़ती है। विकी कौशल, रजत कपूर, सोनी राजदान, शिशिर शर्मा (इकबाल के पिता के रोल में) सब ने शानदार एक्टिंग की है, लेकिन अगर ये कहा जाए कि फिल्म आलिया अपने कंधों पर अकेले लेकर चली हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।कुछ समय में आई बेस्ट फिल्मों में से एक है 'राज़ी' आलिया की शानदार एक्टिंग, मेघना गुलज़ार के कुशल डायरेक्शन के लिए ये फिल्म जरूर देखी जानी चाहिए। इसके अलावा अगर आप में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी है, तो ये फिल्म तो बिल्कुल भी मिस मत करिए।

 


related topics

रिश्तों, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का ट्रेलर

7/10/2026 9:32:49 PM

कुछ फिल्में बड़े पैमाने और भव्यता के साथ आती हैं, तो कुछ अपनी सादगी और सच्चाई से दिल ज ..Read More

प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'मटका किंग' : 17 अप्रैल से शुरू होगा सत्ता और सट्टे का खेल!

4/9/2026 10:39:50 PM

इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More

प्लास्टिक रोज -लव, मिस्ट्री, मर्डर और पर्यावरण उपदेश देती फ़िल्म

4/6/2026 10:09:49 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More

जुनून से दर्द तक: भंसाली के 7 गाने जो सीधे दिल को छू जाते हैं

4/6/2026 10:05:37 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More

कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा इतिहास, ग्लोबल टॉप 10 में बनाई जगह

4/6/2026 3:39:08 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More

‘कप्तान’ के खतरनाक स्टंट में साकिब सलीम हुए घायल, बोले - रुकना नहीं था विकल्प

4/6/2026 3:36:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More

फिल्म “Belcha” का प्रीमियर हाउसफुल, 10 को होगी रिलीज

4/6/2026 3:34:07 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More

ऑन-स्क्रीन लॉजिक, ऑफ-स्क्रीन एंग्जायटी: अंगिरा की कहानी

4/6/2026 2:44:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More

छोटा या बड़ा रोल नहीं, बस इस फिल्म का हिस्सा होना ज़रूरी था: आन्या सिंह

1/16/2026 9:16:26 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • रिश्तों, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का ट्रेलर

    7/10/2026 9:32:49 PM
    नई दिल्ली
  • Logistics Key to Mining Competitiveness: Dr Saraswat

    7/10/2026 7:50:51 PM
    New Delhi
  • BMW ग्रुप इंडिया ने +17% विकास के साथ अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री दर्ज की

    7/10/2026 7:45:58 PM
    नई दिल्ली
  • सैल्यूट तिरंगा ने डॉ. संजय लाभ को सौंपी राष्ट्रीय जिम्मेदारी

    7/9/2026 12:39:41 PM
    इंदिरापुरम
  • विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा जगत - सरकार की साझेदारी अहम : लाहिड़ी

    7/2/2026 3:31:50 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED