कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पुरानी ज़माने की मोहब्बत हो या Gen-Z का डिजिटल प्यार, मनीष मल्होत्रा की गुस्ताख़ इश्क़ शायरी को रोमांस की भाषा में फिर से ज़िंदा करती है। मनीष मल्होत्रा के स्टेज5 प्रोडक्शन के बैनर तले बनी पहली फीचर फिल्म गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर दिल्ली में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर फ़िल्म डिविज़न ऑडिटोरियम में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रेलर लॉन्च का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म की मुख्य कलाकार फ़ातिमा सना शेख़ और विजय वर्मा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को और भी ख़ास बना दिया। मीडिया के साथ उनकी बातचीत ने फिल्म की रोमांटिक और काव्यात्मक दुनिया की एक भावनात्मक झलक प्रस्तुत की।
ट्रेलर के दौरान एक शायरी ने माहौल में जादू घोल दिया, और दर्शकों की प्रतिक्रिया एक ही थी — वाह-वाह! “मेरा लहज़ा कैक्टस सा ख़ुरदुरा, तेरी बातें रातरानी की तरह… ग़म कोई देना है तो दे दे मुझे, दिल में रख लूंगा निशानी की तरह.” विभु पुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म जैसे चलती-फिरती मोहब्बत की चिट्ठी है। शायरी, ठहराव, अदाएं और सूफ़ियाना एहसास से भरपूर यह कहानी दर्शकों को रुककर सुनने और महसूस करने का मौका देती है। जब आज की ज्यादातर प्रेम कहानियाँ रील्स, डिजिटल स्लैंग और तेज़ कट्स में बंधी होती हैं, गुस्ताख़ इश्क़ एक अलग राह चुनती है — रोमांस को उसकी साहित्यिक और संवेदनशील जड़ों तक वापस ले जाती है। फिल्म यह खूबसूरती से कहती है कि “मोहब्बत आज भी वैसी ही गहरी है, बस अंदाज़ बदल गया है।”
फिल्म पुराने ज़माने की मोहब्बत और आज के डिजिटल प्यार — दोनों के बीच पुल बनाती है। विशाल भारद्वाज के मनमोहक संगीत और गुलज़ार साहब की गहन लेखनी फिल्म की रूह को और भी सजीव बनाते हैं। मनीष मल्होत्रा के इस पहले फिल्मी प्रोडक्शन में नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फ़ातिमा सना शेख़, और शरीब हाशमी जैसे दमदार कलाकार एक साथ नज़र आएंगे। मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा द्वारा स्टेज5 प्रोडक्शन के तहत निर्मित, तथा विभु पुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पुरानी दिल्ली की गलियों और पंजाब की ढलती कोठियों की पृष्ठभूमि में बसी एक अनकही मोहब्बत और गहरी चाहत की कहानी है। गुस्ताख़ इश्क़ – कुछ पहले जैसा 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More