कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली ने एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का रूमानी अंदाज़ देखा, जब धनुष, कृति सैनन और निर्देशक आनंद एल राय अपनी आगामी फ़िल्म ‘तेरे इश्क़ में’ के प्रमोशन के लिए राजधानी पहुँचे। फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा दिल्ली में फिल्माया गया है, ऐसे में यह शहर कलाकारों के लिए भावनाओं से भरा रहा। प्रमोशनल टूर की शुरुआत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जहाँ कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा किए। धनुष और कृति ने दिल्ली के अपने पसंदीदा पलों का ज़िक्र किया, वहीं आनंद एल राय ने बताया कि क्यों दिल्ली की सर्दियाँ फिल्म की कथा के लिए सबसे उपयुक्त रहीं। इसके बाद टीम ने इंडिया गेट का दौरा किया, जहाँ उन्होंने फ़िल्म के प्रमुख किरदार—शंकर और मुक्ति—के यादगार सीन्स को एक बार फिर जीया। सितारों को देखने के लिए भारी संख्या में जुटे प्रशंसकों ने इस ऐतिहासिक स्थल को एक बार फिर सिनेमाई रंगों से भर दिया।
दिल्ली की गलियों, स्थानीय मीडिया से मुलाक़ातों और इंडिया गेट की विशेष रौनक के बीच ‘तेरे इश्क़ में’ की टीम ने राजधानी में जमकर उत्साह बटोरा और दर्शकों से सीधा संवाद स्थापित किया। टी-सीरीज़, कलर येलो और गुलशन कुमार प्रस्तुत ‘तेरे इश्क़ में’ का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं। ए. आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के गीतों से सजी यह फ़िल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में विश्वभर में रिलीज़ होगी।
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More