मारियो मांडजुकिक के अतिरिक्त समय में दागे गोल की बदौलत क्रोएशिया ने बुधवार देर रात इतिहास रच दिया. उसने फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत में ही पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की. क्रोएशियाई टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही, जहां उसका सामना 15 जुलाई को फ्रांस से होगा. निर्धारित समय के बाद मैच 1-1 से बराबर था, जिसके बाद 32 साल के मांडजुकिक ने अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में 109वें मिनट में गोल दागकर क्रोएशिया को विश्व कप इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह दिला दी.
किरैन ट्रिपियर ने पांचवें मिनट में ही दमदार फ्री किक पर गोलकीपर डेनियल सुबेसिक को छकाते हुए इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया था, लेकिन इवान पेरिसिक (68वें मिनट) ने क्रोएशिया को दूसरे हाफ में बराबरी दिला दी. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम का पांच से अधिक दशक बाद दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने का सपना भी टूट गया. इंग्लैंड ने पहली और एकमात्र बार 1966 में फाइनल में जगह बनाई थी और तब अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने में सफल रहा था.
विश्व कप सेमीफाइनल में 18 मौकों में यह सिर्फ दूसरी बार है, जब मध्यांतर तक बढ़त बनाने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है, इससे पहले 1990 में इटली की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ बढ़त बनाने के बावजूद पेनल्टी शूटआउट में हार गई थी. विश्व कप कप हतिहास में सिर्फ दूसरी बार सेमीफाइनल में खेल रही क्रोएशिया की टीम इससे पहले फ्रांस में 1998 में सेमीफाइनल में पहुंची थी और तब उसे मेजबान टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड की टीम अब तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में 14 जुलाई को सेंट पीटर्सबर्ग में बेल्जियम से भिड़ेगी. फाइनल इसी लुज्निकी स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम जहां पहले हाफ में हावी रही, वहीं दूसरे हाफ में क्रोएशिया का दबदबा देखने को मिला, मैच के दौरान हालांकि कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आपस में भिड़ते देखा गया.
इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में स्वीडन को हराने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि क्रोएशिया ने एक बदलाव करते हुए आंद्रेज क्रेमरिक की जगह मार्सेलो ब्रोजोविच को मौका दिया. इंग्लैंड ने मैच में काफी तेज शुरुआत की. टीम को चौथे ही मिनट में मैच की पहली फ्री किक मिली, जब क्रोएशिया के कप्तान लुका मोड्रिक ने डेले अली के खिलाफ फाउल किया. फ्री किक लेने की जिम्मेदारी ट्रिपियर को सौंपी गई, जिन्होंने 20 गज की दूरी से दमदार शॉट पर सुबेसिक की बाईं ओर से गेंद को गोल के अंदर पहुंचा दिया.
इंग्लिश प्रीमियर लीग में टोटेनहैम हॉटस्पर की ओर से खेलने वाले ट्रिपियर 2006 में इक्वाडोर के खिलाफ डेविड बैकहम के गोल के बाद इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व कप में फ्री किक पर सीधा गोल किया. इंग्लैंड को 12वें और 14वें मिनट में दो कॉर्नर किक भी मिली, लेकिन टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी. दूसरे प्रयास में ट्रिपियर की कॉर्नर किक पर हैरी मैग्वायर के पास हेडर से गोल करने का मौका था, लेकिन उनका शॉट गोल के करीब से बाहर निकल गया.
क्रोएशिया की टीम इस बीच एक अदद अच्छे मूव के लिए जूझती दिखी. टीम को हालांकि 19वें मिनट बराबरी का मौका मिला. दाएं छोर से बने अच्छे मूव पर गेंद पेरिसिक के पास पहुंची, लेकिन उनका दमदार शॉट गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड की दाईं ओर से बाहर निकल गया.क्रोएशिया के खिलाड़ी धैर्य खोते दिखे और उन्होंने अति उत्साह में गोल करने के लिए काफी दूर से शॉट मारने शुरू कर दिए, जिन्हें रोकने में पिकफोर्ड को बिलकुल भी परेशानी नहीं हुई. इंग्लैंड को 27वें मिनट में एक और फ्री किक मिली. इस बार देजान लोवरेन ने रहीम स्टर्लिंग के खिलाफ फाउल किया. स्टर्लिंग के शॉट को सुबेसिक ने हालांकि आसानी से बाहर करके खतरा टाल दिया.
लोवरेन हालांकि भाग्यशाली रहे कि रेफरी ने उन्हें पीला कार्ड नहीं दिखाया, जबकि इससे कुछ मिनट पहले वह इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन से भी जानबूझकर टकराए थे. इंग्लैंड को 30वें मिनट में बढ़त दोगुनी करने का सुनहरा मौका मिला, जब क्रोएशिया के पेनल्टी बॉक्स में मची अफरातफरी के बाद गेंद केन के पास पहुंची. उन्हें सिर्फ सुबेचिक को छकाकर गेंद को गोल में पहुंचाना था, लेकिन गोलकीपर ने उनके शॉट को रोक दिया. रिबाउंड पर हालांकि गेंद दोबारा केन के पास पहुंची और इस बार वह शॉट को गोल पोस्ट पर मार बैठे.
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More