कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जेके टेक एआई पर आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधान उपलब्ध कराने में दुनिया में सबसे आगे है, जिसने प्राइवेट मार्केट असेट्स के प्रमुख डेटा इंटीग्रिटी प्लेटफ़ॉर्म, इन्वेनियम के साथ मिलकर वैकल्पिक निवेश के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत, ब्लॉकचेन और एआई का लाभ उठाकर वैकल्पिक निवेश के लिए इन्वेनियम का नेक्स्ट जेनरेशन प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया जाएगा, ताकि दुनिया के प्राइवेट मार्केट का स्वरूप बदला जा सके। इसका उद्देश्य डेटा को अधिक पारदर्शी बनाना, ट्रांजैक्शन को व्यवस्थित करना और दुनिया भर के निवेशकों के लिए इसे अधिक मूल्यवान बनाना है। इस दिशा में दोनों कंपनियों की सम्मिलित प्रगति में जेके टेक के आईपी का इंटीग्रेशन भी शामिल है, जो स्ट्रक्चर्ड डेटा के क्षेत्र में इन्वेनियम की क्षमताओं को बेहतर बनाता है। साथ ही, इसमें प्राइवेट मार्केट के डेटा को संभालने में इन्वेनियम की काबिलियत और जेके टेक की एडवांस्ड इंजीनियरिंग क्षमताओं का लगातार उपयोग भी शामिल है। इस साझेदारी का उद्देश्य कामकाजी क्षमता को बेहतर बनाने के साथ-साथ प्राइवेट मार्केट में निवेश पर भरोसे की एक नई मिसाल कायम करना है।
जेके टेक ने अपने जेनरेटिव एआई सॉल्यूशन को जीवा का नाम दिया है, जिसे इस साझेदारी के तहत इन्वेनियम के प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर जेके टेक के प्रेजिडेंट एवं सीईओ, समीर नागपाल ने कहा, "इन्वेनियम के साथ इस साझेदारी से यह जाहिर होता है कि, जेके टेक वित्तीय सेवाओं में इनोवेशन को आगे बढ़ाने के अपने इरादे पर अटल है। जीवा को इन्वेनियम के प्लेटफ़ॉर्म के साथ जोड़कर, हम पहले से कहीं बड़े पैमाने पर एआई-आधारित ऑटोमेशन और डेटा इंटीग्रिटी को सक्षम बना रहे हैं। इन्वेनियम के चेयरमैन एवं सीईओ, पैट्रिक ओ'मैरा ने कहा, "इन्वेनियम में, हम चाहते हैं कि ब्लॉकचेन और एआई की जुगलबंदी से प्राइवेट मार्केट को एक नया स्वरूप मिले। जेके टेक के विश्व स्तरीय समाधान, यानी जीवा और डिजिटल इंजीनियरिंग में उनकी विशेषज्ञता से वैकल्पिक निवेशों के भविष्य को पारदर्शी, बड़े पैमाने पर विस्तार के योग्य और ऑटोमेटेड बनाने की हमारी क्षमता और मजबूत हुई है।"
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More