इस ईद पर छाएगा बारीक बनारसी सेवईं का लाजवाब जायका

By: Dilip Kumar
6/11/2018 5:26:21 PM
नई दिल्ली

@अकरम, नई दिल्ली।ईद पर सेवईं दिलों में मिठास घोलेगी। सेवईं की अलग-अलग वैरायटी का जायका अलहदा होगा। किमामी सेवईं, शीर सेवईं, दूधवाली सेवईं, खीर सेवईं और पानी वाली सेवईं बनाने की तैयारी अलग-अलग घरों में चल रही है। कई घरों में तीन से चार किस्म की सेवईं बनाने की तैयारी है। रेसेपी के अनुसार सेवईं बारीक और मोटी अलग-अलग खरीदी जा रही है।

Image result for बारीक बनारसी

ईद पर घरों में कई तरह की सेवईं खाने को मिलेगी। किमामी सेवईं और शीर सेवईं के लिए खासी तैयारी चल रही है। रूई के फाहे जैसे दिखनी वाली बारीक बनारसी सेवईं, शीर सेवईं बनाने के लिए खूब देख-पसंद करके खरीदी जा रही है। इसकी कीमत 70 से 100 रुपये तक बाजार में है। हल्के या गाढ़े रंग की पसंद के अनुरूप भूनने के लिए बहुतेरे खरीदार कच्ची सेवईं खरीद रहे हैँ। वहीं, कुछ लोग भुनी सेवईं खरीद रहे हैं। सेवईं व्यापारी फैसल बख्श का कहना है कि नंबर के मुताबिक बारीक और मोटी अलग-अलग किस्म की सेवईं बेची जा रही है। डबल जीरो, जीरो, एक, दो और तीन नंबर की सेवईं उपलब्ध है।

Related image

सेवईं कारोबारी अमीन नियाजी के मुताबिक लजीज शीर सेवईं बनाने के लिए लोग बारीक बनारसी सेवईं की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, पानी वाली सेवईं के लिए तीन नंबर की सेवईं 50 रुपये में बिक रही है।

Related image

सेवईं की लज्जत बढ़ाने के लिए तरह-तरह के मेवे की खरीद भी जोरों पर है। काजू, किसमिस, पोश्तादाना, नारियल का बुरादा, छुहारा, चिरौंजी, बादाम, पिस्ता, केसर आदि खरीदा जा रहा है। किसी को हरी किसमिस चाहिए तो किसी को पीली किसमिस। कोई खड़े काजू सेवईं के लिए पसंद कर रहा तो किसी को टुकड़ा काजू रास आ रहा। मेवे की दुकान पर पहुंचीं शहाना ने कहा कि मेवा और खोआ से ही सेवईं का जायका बनता है। बेहतरीन जायका मेवे के बिना मुमकिन नहीं।

Image result for sewai

मीठे के साथ कुछ नमकीन या तीखा न हो तो मजा कैसा। ईद पर कई तरह के नमकीन व्यंजन भी घरों में बनाने की तैयारी की गई है। वहीं, कुछ घरों में नमकीन में भी सेवईं ही परोसने की तैयारी है। लेमन सेवईं, मसाला सेवईं, पिपर सेवईं आदि। इसके लिए नमकीन सेवईं की रेसेपी के अनुसार सामान की खरीदारी की जा रही है।शॉपिंग मॉल में ईद के मौके पर ओट की सेवईं बिक रही है। पौष्टिक और सेहत के नजरिये से बेहतर माना जाने वाला ओट पसंद करने वाले इसकी सेवईं खूब पसंद कर रहे हैं। खुले बाजार में यह सेवईं नहीं मिल रही।


comments