अब राज्य में ही होगा कैंसर का बेहतर इलाजः रघुवर दास

By: Devendra Gautam
11/10/2018 9:14:57 PM
Ranchi

 

 

मुख्यमंत्री ने टाटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रतन टाटा के साथ सुकुरहुट्टू में किया रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास

टाटा ट्रस्ट 23.5 एकड़ जमीन लीज पर लेकर करेगी हॉस्पिटल का निर्माण

 राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट का सामूहिक उपक्रम होगा यह अस्पताल

302 बेड वाले अस्पताल में 50 सीट राज्य के लोगों हेतु आरक्षित होगा, 14 ऑपरेशन थिएटर, 28 बेड का ICU बेड और ब्लड बैंक भी

स्वास्थ्य सचिव और मैनेजिंग ट्रस्टी टाटा ट्रस्ट आर वेंकतरमनं के बीच हुआ एमओयू

           

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार 10 नवंबर को रांची कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि टाटा ट्रस्ट ने मोमेंटम झारखण्ड के दौरान कैंसर अस्पताल स्थापित करने की मांग को पूरा किया। आनेवाले दो वर्षों बाद राज्य के कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पडेगा। श्री दास ने कांके सुकुरहुट्टू में शिलान्यास समारोह में कहा कि अन्य राज्य जाने पर लोगों को होने वाली परेशानियों से अवगत थे। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही मैंने स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु कार्य शुरू किया। 4 साल में 6 मेडिकल कॉलेज, एम्स निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। आज कैंसर अस्पताल निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दबी हुई कसक भी समाप्त हो गई।

 

*80% लाभांश जनकल्याण में होता है खर्च*

श्री रघुवर दास ने कहा कि टाटा समूह द्वारा अपने लाभांश का 80%राशि जनहित के कल्याण में खर्च किया जाता है। यह परंपरा 100 वर्ष पुरानी है। क्योंकि जमशेदजी टाटा ने संदेश दिया था कि जो भी धन हम अर्जित कर रहें हैं वह समाज से प्राप्त किया हुआ है। इस लाभांश का हिस्सा समाज के उत्थान में लगाना चाहिए। उस परंपरा का निर्वहन आज भी हो रहा है। अन्य औद्योगिक घरानों को भी प्रेरणा लेना चाहिए। श्री दास ने बताया कि स्वाधीनता से बहुत पहले ही भारत में स्टील उत्पादन करने हेतु कंपनी ने कार्य प्रारंभ किया। आजाद भारत के बाद जमशेदजी ने राष्ट्र और राज्य की समृद्धि हेतु प्रयास प्रारम्भ कर दिये। हर क्षेत्र में समूह द्वारा काम हो रहा है।

 

*टाटा ट्रस्ट ग्रामीण विकास में भी सहायक बनें*

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह मेरे अनुरोध को टाटा समूह ने कैंसर अस्पताल का शिलान्यास कर पूरा किया। उस तरह झारखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक बनें। राज्य के 1 हजार पंचायत के गांव को विकसित करने, कोल्हान क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठान करने में मदद करे। राज्य सरकार खर्च होने वाली राशि का 50 % ट्रस्ट को देगी। सरकार, जनता और कारपोरेट शक्ति मिलकर राज्य की गरीबी समाप्त करने की सार्थक पहल करे।

 

*चिकित्सक ईमानदारी से कार्य करें, आपको भगवान ने चिकित्सक बनाया*

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल सहिया बहनों के अथक प्रयास से राज्य में शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। राज्य के चिकित्सक भी ईमानदारी से कार्य करें। आपको भगवान ने चिकित्सक बनाया है। आप सदर अस्पताल और रिम्स नहीं जाना चाहते और मरीज आपकी बाट जोहते हैं। आप समाज के लिए कुछ करें। जीवन एक बार प्राप्त होता है इसका अंश परोपकार में भी लगाएं। सदर अस्पताल और रिम्स नहीं जाना यह ठीक नहीं है। अप्रैल से OPD का कार्य शुरू होगा

 

*स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी* ने कहा कि आज स्वर्णिम दिन है। कैंसर पीड़ितों के लिए टाटा ट्रस्ट ने नेक कार्य किया है। अस्पताल की सफलता को देख कर सीटों को बढ़ाया जाएगा। पड़ोसी राज्य के लोग भी इस अस्पताल से लाभान्वित होंगे। आने वाले दिनों में कैंसर का आधुनिक इलाज सुनिश्चित हुआ। देवघर में बन रहे एम्स का कार्य द्रुतगति से हो रहा है। अप्रैल माह से OPD का शुभारंभ होगा।

 

*कैंसर अस्पताल लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा--रतन एन टाटा*

इस अवसर पर *पदम विभूषण श्री रतन एन टाटा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री का प्रयास रंग लाया।* मुख्यमंत्री ने मोमेंटम झारखण्ड के दौरान कैंसर अस्पताल प्रारंभ करने की बात कही थी। डेढ़ साल बाद दूरदर्शी मुख्यमंत्री का प्रयास सफल हुआ। यह अस्पताल नार्थ ईस्ट के लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा। रांची आकर इस कार्य को सम्पन कर मैं खुश हूं। हर वर्ष लाखों लोग इस बीमारी से मर रहें हैं। हमारी कोशिश है कि आने वाले वर्षों में कैंसर से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी की जाए। इस निमित कार्य और अनुसंधान हो रहें हैं।

 

*इस अवसर पर सांसद श्री रामटहल चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री महेश पोद्दार, मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य श्री नितिन मदन कुलकर्णी, प्रबंध निदेशक टाटा समूह श्री टी नरेंद्रन, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री आर वेंकतरामन समेत टाटा समूह व टाटा स्टील के पदाधिकारी मौजूद थे।


comments