पतंजलि योगपीठ फैशन कारोबार में भी कदम रख चुका है। उत्तराखंड का पहला पतंजलि परिधान शोरूम हरिद्वार में खोला गया है। जिसका उद्घाटन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि पहले चरण में 50 बड़े शहरों में स्टोर खोले जाएंगे। पूरे देश में ऐसे 500 स्टोर खोलने की योजना है। उन्होंने कहा कि पतंजलि परिधान के तीन मुख्य ब्रांड हैं आस्था, संस्कार और लिवफिट। आस्था के तहत महिलाओं के परिधान, संस्कार में पुरुष और लिवफिट में स्पोर्टस और योगा वियर रखे गए हैं।
पंतजलि योगपीठ के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ फेज एक स्थित पतंजलि मेगा स्टोर में पतंजलि परिधान शोरूम के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में योग गुरु ने कहा कि संस्था के स्थापना दिवस पर योगपीठ परिवार ने पतंजलि परिधान स्टोर के रूप में एक कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 24 वर्षों की सतत साधना और सेवा को आगे बढ़ाते हुए हम वर्ष 2040-50 तक भारत को विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक और आध्यात्मिक महाशक्ति बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More