मानसून केरल के तट से टकरा गया है। लगभग एक सप्ताह की देरी से आए मानसून के केरल के तट से टकराते ही देश में चार महीने की वर्षा के मौसम की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून की बारिश करीब 93 प्रतिशत रहेगी जो औसत से कम है। भारतीय मौसम विभाग 96 से 104 प्रतिशत बारिश को औसत या सामान्य मानता है। इसकी गणना वह जून से प्रारंभ होने वाले चार महीनों में पिछले 50 साल की औसत 89 सेंटीमीटर बारिश से करता है। बताया गया कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथियां जून के आखिरी हफ्ते में पड़ती हैं। लेकिन इस बार यह करीब 10-15 दिन की देरी से यहां पहुंचेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे स्थानों पर आज बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम, मेघालय, केरल और प.बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की साइंटिस्ट सुनीता देवी ने बताया कि केरल में आज मानसून आ गया। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले 48 घंटों में यह लक्षद्वीप और केरल के बाकी हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु में भी आगे बढ़ेगा।
इस समय पूरा देश गर्मी की मार झेल रहा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग परेशान है। दिन हो या रात लोग सिर्फ अच्छे-सुहाने मौसम की तलाश में हैं, जिससे की उन्हें इस भीषण गर्मी से निजात मिल सकें। बताया गया कि इस बार देश में मानसून 7 जुलाई के बाद पहुंच जाएगा। वहीं, अब नई अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर देश में दस्तक देगा मानसून।
इससे पहले बुधवार को मौसम विभाग ने बताया था कि जल्द केरल में मानसून पहुंचेगा, लेकिन इस बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी कर दिया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(KSDMA) ने 10 जून को त्रिशूर और 11 जून को एर्नाकुलम, मलप्पुरम और कोझिकोड के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले साल की तबाही अभी कौन भूला होगा, जब केरल के लिए पूरी दुनिया ने प्रार्थना की थी।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More