अपने विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के अधिकारी को बैट से पीटने के मामले में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। आकाश जी और नगर निगम कमिश्नर दोनों ही कच्चे खिलाड़ी हैं। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं था लेकिन इसे बड़ा बनाया गया। मुझे लगता है कि अधिकारियों को अहंकारी नहीं होना चाहिए।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए। मैं उक्त घटना में इसकी कमी देखता हूं। ऐसी घटना दोबारा न हो, दोनों पक्षों को यह बात समझनी चाहिए। मैं एक बार पार्षद, मेयर और विभाग का मंत्री था। हम बारिश के दौरान हम किसी भी आवासीय इमारत को ध्वस्त नहीं करते हैं। मुझे यह जानकारी नहीं है कि ऐसा आदेश किसने जारी किया। यदि सरकार ने यह आदेश जारी किया तो यह उसकी गलती है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि किसी भवन को ध्वस्त किया जा रहा है तो निवासियों के लिए 'धर्मशाला' में रहने की व्यवस्था की जाती है। यह नगर निगम से दुस्साहस था। इस कार्रवाई के दौरान महिला स्टाफ और महिला पुलिस होनी चाहिए थी। यह अपरिपक्व कदम था। ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। हालांकि, आकाश विजयवर्गीय पहले ही कह चुके हैं कि वह अधिकारी को पीटने पर शर्मिंदा नहीं हैं।
भोपाल की विशेष अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए आकाश ने कहा था कि मैं जनता की सेवा करता रहूंगा। ऐसी स्थिति में जब पुलिस के सामने ही किसी महिला को घसीटा जा रहा था, मैं कुछ और करने की नहीं सोच सकता था। इसलिए मैंने जो कुछ किया उसे लेकर शर्मिंदा नहीं हूं। मैं भगवान से प्रार्थना जरूर करूंगा कि वह दोबारा मुझे ऐसी बल्लेबाजी करने का मौका ना दे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More