मद्रास हाईकोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रही एस नलिनी को शुक्रवार को एक महीने की पैरोल दे दी। नलिनी राजीव गांधी हत्या मामले में दोषी करार दिए गए 7 लोगों में शामिल है। उसने अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिए छह महीने की पैरोल की मांग की थी। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एम निर्मल कुमार की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। उन्होंने तमिलनाडु सरकार को 10 दिन में पैरोल की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार कहा कि उसे एक बार में अधिकतम एक महीना की पैरोल ही दी जानी चाहिए। नलिनी ने छह महीने की पैरोल मांगी थी। कहा था कि शादी की तैयारी के लिए एक महीना काफी नहीं होगा। कोर्ट ने नलिनी को बाहर जाने के बाद कोई भी साक्षात्कार देने और किसी नेता से मिलने से मना किया है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया था। 25 जून को कोर्ट ने नलिनी की याचिका पर सुनवाई की मंजूरी दी थी।
1991 में हुई राजीव गांधी की हत्या
नलिनी वैल्लोर में 27 साल से जेल में बंद है। उसकी बेटी का जन्म भी जेल में ही हुआ था। उसके साथ ही छह अन्य दोषी भी जेल में बंद हैं। इसमें उसका पति मुरुगन भी शामिल है। तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी।
मौत की सजा को राज्य सरकार ने उम्रकैद में बदला
अप्रैल में नलिनी ने मद्रास हाईकोर्ट में अपील की थी कि उसे अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। नलिनी को राजीव गांधी हत्याकांड के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने 24 अप्रैल 2000 को इसे उम्रकैद में बदल दिया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More