मलाइका अरोड़ा का कहना है कि प्यार में हर कोई एक दूसरा मौका पाने का हकदार है और लोगों को खुले दिमाग से, इन सारी चीजों से पेश आना चाहिए। बता दें कि मलाइका ने अजुर्न कपूर संग अपने रिश्ते को कई दिनों तक लोगों की नजरों से छिपाकर रखा। इसके बाद फिर उन्होंने अपनी छुट्टियों की तस्वीरों को शेयर किया. तो कभी एक-दूसरे की तस्वीर पर मजाकिया कमेंट कर दोनों ने धीरे-धीरे अपने बीच के रिश्ते का खुलासा किया। मलाइका ने कहा कि भारत में एक महिला के लिए प्यार में दूसरा मौका लेना आज भी एक टैबू है।
मलाइका ने आईएएनएस को बताया, 'यह एक टैबू है, क्योंकि यहां ऐसी कई सारी परिस्थितियां और मुद्दे हैं जिन्हें सुलझाए जाने की जरूरत है। हालांकि मुझे लगता है कि इस मुद्दे को खुले दिमाग के साथ ही सुलझाना चाहिए।' मलाइका ने कहा, 'चीजों के प्रति कठोर, संवेदनाहीन और नकारात्मक होने के विपरीत थोड़ी और अधिक संवंदनशीलता की जरूरत है। मुझे लगता है कि हर किसी को एक दूसरा मौका दिया जाना चाहिए।' एक फिल्म अभिनेत्री होने के नाते क्या उन्हें कभी ऐसा लगा कि उनकी निजी जिंदगी पर हमेशा लोगों की नजर रही है?
इसके जवाब में मलाइका ने कहा, 'लोगों की नजरों में बने रहना इस पेशे का एक हिस्सा है। मेरा मानना है कि जितनी जल्दी आप इसे अपना लेते हैं उतनी ही अच्छी तरीके से चीजें आपके लिए काम करती हैं।' मलाइका ने यह भी कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी इसे लेकर अब काफी सहज हैं।' सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली मलाइका को इंस्टाग्राम पर 92 लाख लोग फॉलो करते हैं। इससे एक तरफ तो प्रसिद्धि खूब है, लेकिन इसके विपरीत उन्हें लोगों के नकारात्मक रवैये का भी सामना करना पड़ता है। कभी उनके संबंध तो कभी अजुर्न और उनके बीच उम्र के अंतर तो कभी उनके पहनावे को लेकर भी लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। मलाइका का हालांकि कहना है कि इस तरह की चीजें उन्हें हताश नहीं करती हैं।
तीन साल से भारत में रीबॉक की फैशनेबल फिट एम्बेसडर रहीं मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। उन्होंने 'क्लब एम टीवी', 'लव लाइन' और 'स्टाइल चेक' जैसे कार्यक्रमों की मेजबानी की। इसके बाद 'छैयां छैयां', 'गुर नाल इश्क मीठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे गानों में अपने नृत्य से मलाइका ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। लोग आज भी मलाइका को बॉलीवुड की छैयां छैयां गर्ल कहकर बुलाते हैं। मलाइका को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More