गोवा में कांग्रेस को झटका देते हुए 10 कांग्रेसी विधायक भाजपा खेमे में चले गए हैं। गुरुवार को सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से संसद भवन में मुलाकात करेंगे। इसी बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कांग्रेस के दो बागी विधायकों के साथ संसद भवन पहुंच गए हैं। जहां वह शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात करेंगे। सभी विधायक बुधवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।प्रमोद सावंत ने कहा, 'शाम को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक होगी। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। हमने उनके विधायक नहीं तोड़े हैं। उनके 10 विधायक खुद हमारे पास आए।'
भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस विधायक चंद्रकांत कावलेकर ने बुधवार को कहा कि चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद हम सरकार नहीं बना सके। हमारे पास कई अवसर थे, लेकिन कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच एकता की कमी से ऐसा नहीं हो सका। मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए हमने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।
कावलेकर ने आगे कहा कि विपक्ष का नेता होने के बावजूद मेरे निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो सका। अगर हमारे क्षेत्र में विकास ही नहीं हुआ तो अगली बार लोग हमें कैसे चुनेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के शामिल होने के बाद अब विधानसभा में हमारी संख्या बढ़कर 27 हो गई है। वे राज्य और निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए बिना शर्त के हमसे जुड़े हैं।अब यह है विधानसभा की तस्वीर 40 सदस्यीय विधानसभा में अब भाजपा के 27 विधायकों के अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन, कांग्रेस के पांच, एनसीपी व एमजीपी का एक-एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं। निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More