तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया है। रजनीकांत ने रविवार को इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई भी दी। उन्होंने मोदी-शाह को कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी भी कहा। रजनीकांत ने कश्मीर पर सरकार के फैसले को मिशन कश्मीर कहा। वे देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब के लॉन्चिंग इवेंट में बोल रहे थे। उन्होंने संसद में दिए गए अमित शाह के भाषण की भी तारीफ की और कहा कि अब लोग जानेंगे कि शाह कौन हैं।
इससे पहले शाह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी करने के फैसले से जम्मू-कश्मीर में आतंक का अंत होगा। इससे राज्य विकास के रास्ते पर अग्रसर होगा। शाह ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा हटाना चाहिए, क्योंकि इससे देश को कोई फायदा नहीं था।
5 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 खत्म करने का प्रस्ताव रखा था। इसके कुछ देर बाद ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अधिसूचना जारी कर दी। जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरड ..Read More
देश में एक ओर जहां रोजगार की काफी चर्चा है। वहीं बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर एक ..Read More
Axis Bank, one of the largest private sector banks in India, has partnered with Hitach ..Read More
सितंबर 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यूनिक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 12 क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2 करोड़ से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ भारत का ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आर ..Read More
अक्षय पात्र फाउंडेशन को हाल ही में एशियन सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी ..Read More
भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी नीतियों ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की एक अग्रणी न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) ..Read More