रिकॉर्ड : सोने का भाव पहली बार 40220 रुपए प्रति 10 ग्राम

By: Dilip Kumar
8/29/2019 5:29:29 PM
नई दिल्ली

सोने का भाव गुरुवार को 250 रुपए बढ़कर पहली बार 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाले सोने का रेट 40,220 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5% शुद्ध सोने का 40,050 रुपए हो गया। सॉवरेन गोल्ड का रेट 400 रुपए बढ़कर 30,200 रुपए प्रति 8 ग्राम पहुंच गया। कारोबारियों का कहना हैकि वैश्विक मंदी की आशंका और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चितताओं की वजह से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है। त्योहारी सीजन से पहले ज्वेलर भी ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।

चांदी का भाव 200 रुपए बढ़कर 49,050 रुपए प्रति किलो हो गया। औद्योगिक इकाइयों, सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने और मजबूत विदेशी संकेतों की वजह से चांदी में उछाल आया। साप्ताहिक डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 814 रुपए बढ़कर 47,230 रुपए प्रति किलो पहुंच गया। चांदी के सिक्कों के रेट मे 3,000 रुपए की तेजी आई। खरीदारी के लिए भाव 1 लाख 1 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा और बिकवाली के लिए 1 लाख 2 हजार रुपए रहा।

 


comments