दिल्ली के जेल रोड पर हरि नगर बस डिपो के पास स्थित संतोषी माता मंदिर वेस्ट दिल्ली के सबसे प्रसिद माता मंदिरों में से एक है। मंदिर में दिल्ली एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग आते है। मंदिर में हर बार नवरात्र मेले की आयोजन किया जाता है। खराब मौसम के बावजूद यहां न तो भक्तों के उत्साह में कोई कमी होती है ।
इतिहास
मंदिर करीब 100 साल पुराना है। इसके संस्थापक भगत शमशेर बहादुर सक्सेना हैं। जैसे-जैसे भक्तों के बीच इसकी मान्यता बढ़ती गई, मंदिर का स्वरूप भी बदलता गया। नवरात्र के दौरान भक्तों की भीड़ चरम पर होती है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां कोई पुजारी नहीं है। हर मंगलवार को मां वैष्णो देवी और हर रविवार को संतोषी माता की चौकी होती है। नवरात्र के दौरान रात 2 बजे तक दुर्गा सप्तसती का पाठ होता है। श्रद्धालुओं की मदद के लिए यहां 900 सेवादार हैं। दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक भंडारा होता है।
विशेषता
मान्यता है कि यहां संतोषी मां सहज रूप में प्रकट होकर भक्तों को दर्शन देती हैं। कार्तिक और चैत्र मास मेले में 15 दिन तक चलने वाले समारोह के अलावा हर साल 4 समारोह भी यहां आयोजित होते हैं। मंदिर में माता की अष्ट धातु की विशाल मूर्ति है। चौबीस घंटे अखंड ज्योति जलती है। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि इस मंदिर में भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। श्रद्धालु मंदिर में खड़े पीपल के पेड़ में अपनी मुरादें पूरी होने की आस में चुनरी बांधते हैं। मुराद पूरी होने पर चुनरी खोलने भी आते हैं।
मां का श्रृंगार
श्रृंगार के लिए ताजे फूलों का इस्तेमाल होता है। मां के वस्त्रों को रोजाना बदला जाता है। जूलरी, चूड़ी के डिजाइन में समय-समय पर बदलाव किया जाता है।
वीआईपी ट्रेंड नहीं
मंदिर के प्रेजिडेंट ओपी मोदी ने बताया की यहां आमिर और गरीब श्रद्धालुओं के बीच फर्क नहीं होता। सभी को लाइन में लग कर दर्शन करने होते हैं। प्रसाद और भंडारा भी ऐसे ही मिलता है।
अलारनाथ भगवान के शांत, सौम्य और आत्मा को तृप्त कर देने वाले दर्शन के बाद हमारी यात्रा ..Read More
जगन्नाथ पुरी की मेरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण था भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्र ..Read More
राजधानी के प्रतिष्ठित स्थल भारत मंडपम में 5 अप्रैल 2026 को महावीर कथा 3.0 का भव्य एवं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More