देश की पहली 'प्राइवेट' ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। यात्रियों को ट्रेन के लेट होने पर 250 रुपए तक मुआवजे के तौर पर मिलेंगे। अगर ट्रेन 1 घंटा लेट होती है तो 100 रुपए और 2 घंटे लेट होने पर 250 रुपए का रिफंड मिलेगा। आईआरसीटीसी इसके लिए ई-वॉलेट या अगली टिकट बुकिंग पर छूट देने के विकल्प पर काम कर रही है। पहली तेजस ट्रेन दिल्ली से लखनऊ के बीच चलेगी। आईआरसीटीसी को दो तेजस ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिली है।
तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से लखनऊ का सफर सवा 6 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी।दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन केवल दो स्टेशनों कानपुर और गाजियाबाद में रुकेगी। इसी तरह लखनऊ से दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन केवल दो स्टेशनों पर रुकेगी। तेजस दोनों ओर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के हर दिन यानी सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और रविवार को चलेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव चेयर कार, दो तरह की बोगियां होगीं।
आईआरसीटीसी ने कहा- दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। आईआरसीटीसी ने लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस की टिकट कैंसिलेशन फीस भी घटाई है। अगर किसी व्यक्ति की टिकट वेटिंग में है और वह ट्रेन छूटने के 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है तो उससे सिर्फ 25 रुपए का शुल्क वसूला जाएगा। यह 25 रुपए टिकट की कीमत से काटे जाएंगे। शेष राशि ऑनलाइन रिफंड कर दी जाएगी। दूसरी भारतीय ट्रेनों में टिकट कैंसिल होने पर 65 रुपए शुल्क लगता है। अगर ट्रेन कैंसिल होती है तो यात्री को टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, न उसे टीडीएस के लिए फाइल करना होगा।आईआरसीटीसी यात्री के पैसे रिफंड कर देगी।
नई दिल्ली से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रेल मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षे ..Read More
अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. रेलवे के तरफ से य ..Read More
अगर आप एक साथ कई लोगों का रेलवे रिजर्वेशन कराना चाहते हैं तो यह इतना आसान नहीं होगा, भ ..Read More
आप में से अधिकतर लोगों ने न जाने कितनी बार ट्रेन से सफर किया होगा. लोकल ट्रेन से लेकर ..Read More
देश में ट्रेनों के लेट होने की समस्या काफी आम है। देश के भीतर ट्रेन रूटों की संख्या कम ..Read More
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ही आवश्यक है. आपने ट्रेन में ..Read More
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक कई अहम कदम उठाए हैं। ट्रेन में सफर कर ..Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 8 नई ट्रेनों की शु ..Read More
भारतीय रेल ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया, जिसमें कहा गया था कि रेलवे अब म ..Read More