बुधवार को दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर 'वॉर' शामिल है. इन दोनों फिल्मों ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया, लेकिन 'वॉर' पर 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' भारी पड़ी. जी हां, ओपनिंग पर 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ने कमाई के मामले में 'वॉर' को पीछे छोड़ने में सफलता हासिल की है.
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहता के अनुसार 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ने पहले दिन कुल 65 करोड़ का बिजनेस करने में सफलता हासिल की, जबकि 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुल 53 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से दोनों फिल्मों के आंकड़े जोड़े जाएं, तो दोनों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कुल 118 करोड़ की कमाई करने में सफल रही. बात दें, फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' एक ऐसे योद्धा उय्यालावादा नरसिम्हा रेड्डी की कहानी है, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जंग शुरुआत की थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नरसिंहा रेड्डी के गुरू के किरदार में नजर आ रहे हैं.
वहीं, फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के अलावा वाणी कपूर, अनुप्रिया और दीपानिता शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है. इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया है.
कुछ फिल्में बड़े पैमाने और भव्यता के साथ आती हैं, तो कुछ अपनी सादगी और सच्चाई से दिल ज ..Read More
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More